फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   3,500 saplings to be planted around the Kail waste disposal plant

Yamuna Nagar News: कैल कचरा निस्तारण प्लांट के आसपास लगेंगे 3500 पौधे

Wed, 09 Sep 2026 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 09 Sep 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
3,500 saplings to be planted around the Kail waste disposal plant
कैल कचरा प्लांट पर पौधरोपण करने पहुंचे विधायक, मेयर, निगमायुक्त व अन्य। प्रवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। नगर निगम ने कैल कचरा निस्तारण प्लांट के चारों ओर करीब 3500 पौधे लगाने का अभियान शुरू किया है। मेयर सुमन बहमनी, विधायक घनश्याम दास अरोड़ा, निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद और अतिरिक्त निगम आयुक्त धीरज कुमार ने मंगलवार को पौधरोपण कर अभियान की शुरुआत की।
निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी पौधे लगाए। मेयर बहमनी ने बताया कि प्लांट के आसपास विभिन्न प्रजातियों के करीब 3500 पौधे लगाए जाएंगे। इनमें सुगंधित फूलों वाले, फलदार, औषधीय और सुंदरीकरण में सहायक पौधे शामिल हैं।
विज्ञापन

पौधों के विकसित होने से क्षेत्र में हरियाली बढ़ेगी और वातावरण स्वच्छ व सुगंधित होगा। उन्होंने कहा कि पौधों की नियमित देखभाल भी सुनिश्चित की जाएगी।
विधायक अरोड़ा ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की बड़ी जरूरत है। प्रत्येक नागरिक को पौधारोपण के साथ उनकी देखभाल की जिम्मेदारी भी निभानी चाहिए। उन्होंने निगम की पहल की सराहना करते हुए कहा कि प्लांट के आसपास हरित पट्टी विकसित होने से क्षेत्र के वातावरण में सकारात्मक बदलाव आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

निगम आयुक्त प्रसाद ने कहा कि प्लांट के चारों ओर हरित पट्टी विकसित करने का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ क्षेत्र को स्वच्छ और सुंदर बनाना है। पौधों की सुरक्षा, सिंचाई और रखरखाव की नियमित व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने शहर के लोगों से पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधे लगाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed