फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   35 lakh cheated in the name of sending abroad

Yamuna Nagar News: विदेश भेजने के नाम पर ठगे 35 लाख रुपये

Sat, 25 Feb 2023 01:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 25 Feb 2023 01:48 AM IST
विज्ञापन
35 lakh cheated in the name of sending abroad
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। कोचिंग सेंटर के 14 लड़कों को विदेश में भेजने के नाम पर चार लोगों ने 35 लाख रुपये ठग लिए। आरोप पंचकूला की मेसर्स पर्ल इंटरप्राइजेज फर्म के पार्टनरों पर है। आरोपी जालंधर के रहने वाले पुलिस ने मामले में फर्म के चारों पार्टनरों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
देवधर निवासी जगबीर सिंह ने प्रतापनगर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मई 2022 में उसकी मुलाकात जालंधर बस स्टैंड के नजदीक रहने वाले मंदीप सिंह बराड़, उसकी पत्नी, पार्टनर मनिंद्र सिंह व जय आदित्य के साथ हुई थी। आरोपी उसके प्रताप नगर स्थित कोचिंग सेंटर पर आए थे। आरोपियों ने उसे बताया था कि वह लोगों को विदेश भेजकर नौकरी लगवाने का काम करते है। उनकी पंचकूला में मेसर्स पर्ल इंटरप्राइजेज के नाम से फर्म है। हम सारी फीस वीजा लगने के बाद लेते है।
विज्ञापन

आरोपियों के झांसे में आकर तब उसने भी सेंटर के दो लड़कों प्रदीप व फिरोज खान को दुबई भेजने का वीजा लगवाने की बात कही थी। आरोपियों ने उससे उसके दोनों लड़कों के दस्तावेज लिए। इसके बाद आरोपियों ने उन्हें दुबई भेज दिया। जिससे उसका आरोपियों पर विश्वास हो गया। इसके बाद उसने सेंटर के पांच लड़कों को रुमानियां, चार लड़कों को मलयेशिया और तीन लड़कों को दुबई व एक लड़के का साउथ कोरिया और एक लड़के को स्लोवाकिया के लिए भेजकर वहां पर सैटल करवाना था। इसको लेकर आरोपी उसके पास प्रतापनगर आए। उसने सभी लड़कों के दस्तावेज आरोपियों को दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों ने कुछ लड़कों को भारत से रोमानिया भेजने के लिए अमृतसर एयरपोर्ट से भेजकर उनको दुबई रोक दिया। इससे लड़कों को वहां बहुत ज्यादा परेशानी आई और कुछ लड़कों का आरोपियों ने आपस में मिलकर फर्जी वीजा तैयार करवा दिए। जो विदेश में न जा पाए। इस दौरान आरोपियों ने उससे लगभग 35 लाख रुपये ले लिए। किसी तरह उसके सेंटर के लड़के वापस आए। जब उसने आरोपियों ने लड़कों के दस्तावेज व रुपये वापस मांगे तो आरोपियों ने उन्हें धमकाना शुरू कर दिया। रुपये मांगने पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी। प्रतापनगर थाना प्रभारी पृथ्वी सिंह का कहना है कि केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed