फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   35.15 lakh cheated from a person in the name of selling land

जमीन बेचने के नाम पर व्यक्ति से 35.15 लाख ठगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jan 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
35.15 lakh cheated from a person in the name of selling land
खंड के गांव जोगीवाड़ा के दंपती ने जमीन बेचने के नाम पर जगाधरी की ओमेक्स सिटी निवासी गोविंद कुमार से 35.15 लाख रुपये ठग लिए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

जगाधरी की ओमेक्स सिटी निवासी गोबिंद कुमार ने बताया कि गांव जोगीवाड़ा के सुरेन्द्र कौर व उसके पति कर्मबीर के साथ तीन अगस्त 2019 को 36 लाख रुपये में जमीन का सौदा तय हुआ था। जिसकी रजिस्ट्री 28 अक्तूबर के दिन करवाने के लिए दिन तय किया गया था। जमीन खरीदने के एवज में उसने सुरेन्द्र कौर व कर्मबीर को 3,51,5000 रुपये ब्याने के रूप में दिए गए थे। इसके पश्चात 28 अक्तूबर 2020 को पूरा दिन तहसील कार्यालय में दोनों का इंतजार करता रहा लेकिन आरोपी दंपती मौके पर नहीं पहुंचा।
विज्ञापन

जिसके पश्चात उनके सम्पर्क करने का प्रयास किया गया तो उन्होंने कहा कि उनकी पारिवारिक परिस्थतियां ठीक न होने के कारण मार्च 2020 के अंतिम सप्ताह में रजिस्टरी करवा देंगे। लेकिन मार्च में लॉकडाउन लगने की वजह से तहसील कार्यालय का कार्य बंद था। इसके पश्चात अनेक बार रजिस्ट्री करवाने को लेकर बातचीत करने का प्रयास किया तो दोनों बहाना बना कर टालते रहे थे। जिस पर दोनों ने दोबारा जुलाई 2021 में रजिस्ट्री करवाने की बात कही अन्यथा उसके रुपये वापस देने की बात कहने लगे। लेकिन कुछ समय के पश्चात उन्होंने पता चला कि दंपती ने उक्त जमीन का सौदा बिलासपुर निवासी योगेश कुमार के साथ 24 लाख रुपये में तय किया है। जहां दोनों ने योगेश से नौ लाख रुपये की राशि ब्याने के रूप में ले रखी है। जब उन्होंने इसे बारे में सुरेन्द्र कौर से बात की तो उन्होंने जमीन की रजिस्टरी करवाने से मना कर दिया। आरोप है कि आरोपी महिला ने धमकी देते हुए कहा कि अगर उसने दोबारा कही शिकायत की तो उसके खिलाफ झूठा छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज करवा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिलासपुर थाना प्रभारी बलबीर सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed