फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   326 Athletes Set to Showcase Their Skills in Shooting

Yamuna Nagar News: निशानेबाजी में हुनर दिखाने में जुटे 326 खिलाड़ी

Sat, 02 May 2026 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 02 May 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
326 Athletes Set to Showcase Their Skills in Shooting
डीपीएस में आयोजित शूटिंग प्रतियोगिता में हिस्सा लेते ​​खिलाड़ी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। दिल्ली पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को दो दिवसीय इंटर डीपीएस नेशनल शूटिंग टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में देशभर के 52 दिल्ली पब्लिक स्कूलों से 326 खिलाड़ी हिस्सा लेने पहुंचे हैं। नासिक, झांसी, पटियाला, देहरादून, नोएडा, मुंबई, जम्मू, इंदौर सहित कई शहरों से आई टीमों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
टूर्नामेंट का उद्घाटन उपायुक्त प्रीति, 14 एचआर एनसीसी बटालियन से लेफ्टिनेंट कर्नल कुमुद मैनी और खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग के पूर्व डिप्टी डायरेक्टर परमिंद्र सिंह की मौजूदगी में किया गया। अतिथियों का स्वागत स्कूल चेयरमैन रामनिवास गर्ग, डायरेक्टर हितेश गर्ग और प्रबंधन समिति के सदस्य विकास बंसल ने पुष्पगुच्छ भेंट कर किया।
विज्ञापन

पहले दिन 10 मीटर एयर राइफल और पिस्टल श्रेणी में टीम और व्यक्तिगत मुकाबले आयोजित किए गए। खिलाड़ियों ने अगले राउंड में जगह बनाने के लिए सटीक निशाने लगाए। प्रतियोगिता में वही खिलाड़ी आगे बढ़ेंगे, जो सर्वाधिक अंक हासिल करेंगे। उद्घाटन समारोह के दौरान स्कूल बैंड ने देशभक्ति और जोश से भरी धुनें प्रस्तुत कर माहौल को उत्साहपूर्ण बना दिया। एनसीसी कैडेट की अनुशासित मार्च पास्ट ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। इसके अलावा विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत आर्केस्ट्रा और नृत्य कार्यक्रम भी मुख्य आकर्षण रहे। मुख्य अतिथि प्रीति ने प्रतियोगिता के शुभारंभ की घोषणा करते हुए खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। चेयरमैन रामनिवास गर्ग ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा निखारने, नेतृत्व क्षमता विकसित करने और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को बढ़ावा देने का बेहतर अवसर प्रदान करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानाचार्या पूर्णिमा वाधवा ने बताया कि बाहर से आए खिलाड़ियों के ठहरने और भोजन की समुचित व्यवस्था स्कूल परिसर में की गई है। उन्होंने कहा कि आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी आवश्यक इंतजाम किए गए हैं। प्रतियोगिता का समापन शनिवार को होगा, जिसमें विभिन्न वर्गों और श्रेणियों के विजेताओं की घोषणा की जाएगी। खिलाड़ियों की संख्या अधिक होने के कारण देर शाम तक मुकाबले चलने की संभावना है।

डीपीएस में आयोजित शूटिंग प्रतियोगिता में हिस्सा लेते खिलाड़ी। संवाद

डीपीएस में आयोजित शूटिंग प्रतियोगिता में हिस्सा लेते खिलाड़ी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed