{"_id":"699b5bae2f1690a6250ce4d6","slug":"320-lakhs-looted-on-the-pretext-of-sending-them-to-canada-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-151800-2026-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: कनाडा भेजने का झांसा देकर 3.20 लाख हड़पे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: कनाडा भेजने का झांसा देकर 3.20 लाख हड़पे
Mon, 23 Feb 2026 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Mon, 23 Feb 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। कनाडा में बेहतर भविष्य का सपना दिखाकर जगाधरी के एक युवक से 3.20 लाख रुपये की ठगी और उसका असली पासपोर्ट हड़पने का मामला सामने आया है। शिकायत के आधार पर थाना शहर जगाधरी पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी और इमीग्रेशन एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शिकायत में अशोक विहार, जगाधरी निवासी कशिश कुमार ने बताया कि वर्ष 2024 में वह वर्क वीजा पर आर्मेनिया गया था। वहीं उसकी मुलाकात गुजरात के अहमदाबाद स्थित न्यू फैसल नगर निवासी सलमान खान से हुई। आरोपी ने अपने भाई शाहरुख खान, निवासी धमसेनी, बिरसनी, जिला जालौन उत्तर प्रदेश के माध्यम से उसे कनाडा में वर्क वीजा पर भेजने का झांसा दिया।
आरोपियों ने कनाडा भेजने का कुल खर्च 12 लाख रुपये बताया और पहले चरण में 6 लाख रुपये भारत में देने की बात कही। आरोप है कि अगस्त 2024 में शिकायतकर्ता ने अपने भाई अभिषेक के बैंक खाते से डेढ़ लाख रुपये आरोपी के खाते में ट्रांसफर किए। इसके अलावा 80 हजार रुपये नकद दिए और एक लाख रुपये आरोपी की ओर से बताए गए दूसरे खाते में जमा करवाए।
विज्ञापन
आरोपियों ने 90 दिन में काम न होने पर पूरी राशि खर्च सहित लौटाने का आश्वासन भी दिया था। शिकायतकर्ता के अनुसार आरोपी उसे आर्मेनिया से भारत बुलाकर दिल्ली के एक होटल में एक महीने तक रुकवाते रहे। इस दौरान मेडिकल और रहने-खाने का सारा खर्च उसने स्वयं वहन किया। नवंबर 2024 में आरोपियों ने उसे कनाडा का एक ऑफर लेटर भेजा, जो जांच में फर्जी निकला। जब उसने फ्लाइट और वीजा प्रक्रिया के बारे में जानकारी मांगी तो आरोपी टालमटोल करते रहे और बाद में फोन उठाना बंद कर दिया।