फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   32 thousand rupees and gold ring cheated from old man by giving him intoxicating juice

Yamuna Nagar News: नशीला जूस पिलाकर बुजुर्ग से ठगे 32 हजार रुपये व सोने की अंगूठी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Apr 2024 04:09 AM IST
विज्ञापन
32 thousand rupees and gold ring cheated from old man by giving him intoxicating juice
यमुनानगर। गांधी नगर थाना क्षेत्र में ठग ने वीना नगर कैंप निवासी राम स्वरूप को नशीला जूस पिलाकर उससे 32 हजार रुपये व सोने की अंगूठी ठग ली। राम स्वरूप पेंशन के रुपये निकलवाने कैंप स्थित एसबीआई में आया था। आरोपी ने खुद को तहसीलदार बताकर बुजुर्ग को बातों में उलझाकर ठगी की। पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

वीनानगर कैंप निवासी राम स्वरूप ने गांधी नगर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मंगलवार दोपहर को वह कैंप स्थित एसबीआई में पेंशन के रुपये निकलवाने के लिए गया था। उसने बैंक से 32 हजार रुपये निकलवाए। जैसे ही वह बैंक से बाहर निकला तो उन्हें एक व्यक्ति मिला, जिसने उससे राम-राम की। उसने भी उसका जवाब दिया। आरोपी ने उसे कहा कि पहचाना नहीं क्या। जब उसने उसे पहचान में न आने की बात कही तो उसने कहा कि वह महेंद्र तहसीलदार यमुनानगर है। इसके बाद आरोपी ने उसे बातों में उलझा लिया और खुद को उसकी ही जाति का बताया। फिर आरोपी उसके गले मिला और उसे अपने साथ जूस पिलाने के लिए लेकर गया। आरोपी ने रॉयल फास्ट फूड से जूस के दो गिलास बनवाए। एक गिलास उसे पीने को दिया। जैसे ही उसने जूस पिया तो उसे बेहोशी छाने लगी। जब उसे होश आया तो उसका 32 हजार रुपये से भरा पर्स, हाथ से सोने की अंगूठी गायब थी। उसने आसपास के लोगों की मदद से सूचना पुलिस व परिजनों को दी। गांधी नगर थाना पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed