फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   32 percent of paddy awaits pickup; farmers distressed due to lack of storage space

Yamuna Nagar News: उठान के इंतजार में 32 प्रतिशत धान, जगह नहीं मिलने से किसान परेशान

Thu, 22 Oct 2026 03:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 22 Oct 2026 03:25 AM IST
विज्ञापन
32 percent of paddy awaits pickup; farmers distressed due to lack of storage space
धीमा उठान होने से अटी जगाधरी की अनाज मंडी। संवाद
जगाधरी। जिले की अनाज मंडियों में धान का उठान की गति धीमी होने से किसानों और आढ़तियों की परेशानी बढ़ गई है। मंडियों में चारों तरफ धान के ढेर लगे हैं। किसानों को फसल सुखाने के लिए जगह नहीं मिल रही है। अब तक मंडियों से केवल 68.46 प्रतिशत धान का ही उठान हो पाया है, जबकि करीब 32 प्रतिशत धान मंडियों में ही पड़ा है। उठान न होने से किसानों का भुगतान भी अटका हुआ है। ऐसे में किसानों को त्योहारों के दौरान घरेलू खर्च और अन्य जरूरतों की चिंता सता रही है।
विज्ञापन

धान उठान में देरी का प्रमुख कारण इस बार मिलर्स और मालवाहक ट्रकों की कमी सामने आ रही है। एजेंसियों की ओर से करीब 400 ट्रक लगाए जाने की बात कही गई है, लेकिन धान की आवक के मुकाबले ट्रकों की संख्या कम पड़ रही है। ट्रकों को बार-बार चक्कर लगाने पड़ रहे हैं, जिससे मंडियों से धान का उठान प्रभावित हो रहा है। मंडियों में धान की आवक लगातार जारी रहने के कारण स्थिति और चुनौतीपूर्ण होती जा रही है। उठान में तेजी नहीं आने से मंडियों में जगह की कमी बनी हुई है। इसका सीधा असर किसानों पर पड़ रहा है। किसानों को अपनी उपज फैलाकर सुखाने में दिक्कत आ रही है। वहीं, भुगतान में देरी के कारण उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। भारतीय किसान यूनियन चढूनी के जिलाध्यक्ष संजू गुंदियाना ने कहा कि उठान की व्यवस्था में तेजी लाई जाएगी, ताकि मंडियों में जमा धान को जल्द हटाया जा सके और उन्हें समय पर फसल का भुगतान मिल सके। वहीं, डीसी प्रीति ने सभी एजेंसियों को उठान में तेजी लाने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

यहां पर हुई इतनी आवक
जिले की 13 अनाज मंडियों में धान की आवक लगातार बढ़ रही है। अब तक जिले की मंडियों में कुल 2,13,575 मीट्रिक टन धान की आवक दर्ज की गई है। इसमें से खाद्य एवं आपूर्ति विभाग, हैफेड और हरियाणा भंडारण निगम की ओर से धान की खरीद की गई है। वहीं, खरीदे धान में से करीब 68.46 प्रतिशत का उठान हो चुका है। इस दौरान सरस्वती नगर में सबसे ज्यादा 51,843 मीट्रिक टन धान की आवक हुई है। वहीं, जगाधरी में 35,616, रादौर में 27,502, व्यासपुर में 24,686 और छछरौली में 20,886 मीट्रिक टन धान की आवक दर्ज की गई। प्रतापनगर में 14,789, साढौरा में 15,310, रसूलपुर में 7,183, रणजीतपुर में 6,956, गुमथला राव में 3,883, खारवन में 2,729, जठलाना में 1,983 और यमुनानगर मंडी में 209 मीट्रिक टन धान की खरीद हुई। इस दौरान खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने 93,566 मीट्रिक टन, हैफेड ने 74,536 मीट्रिक टन और हरियाणा भंडारण निगम ने 45,473 मीट्रिक टन धान की खरीद की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed