Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   31.87 lakh rupees of Gram Panchayat Rasulpur were looted

Yamuna Nagar News: ग्राम पंचायत रसूलपुर के 31.87 लाख रुपये हड़पे

Wed, 27 May 2026 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 27 May 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
31.87 lakh rupees of Gram Panchayat Rasulpur were looted
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सढौरा। थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर में ग्राम पंचायत की पेड़ों की नीलामी से संबंधित बकाया 31.87 लाख रुपये जमा न करवाने के मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज की है। यह कार्रवाई उपायुक्त यमुनानगर और पुलिस अधीक्षक कार्यालय से प्राप्त शिकायत के आधार पर की गई।
ग्राम पंचायत रसूलपुर ने खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी सढौरा को सूचित किया था कि पंचायत के 1043 सफेदा पेड़ों की बोली गांव निवासी प्रताप सिंह के नाम 86 लाख 87 हजार रुपये में छोड़ी गई थी। नीलामी की शर्तों के अनुसार कुल राशि का 25 प्रतिशत हिस्सा मौके पर जमा कराया गया था। शेष 75 प्रतिशत लकड़ी की कटाई शुरू होने से पहले पंचायत में जमा करानी थी। पेड़ों की कटाई के लिए 30 अक्तूबर 2025 से 15 फरवरी 2026 तक का समय निर्धारित किया गया था।
विज्ञापन

आरोप है कि प्रताप सिंह ने पंचायत के पास केवल 55 लाख रुपये ही जमा करवाए और बाकी 31 लाख 87 हजार रुपये बकाया रहने के बावजूद सभी पेड़ों की कटाई पूरी कर ली। बकाया राशि जमा कराने के लिए ग्राम पंचायत की ओर से 17 फरवरी और तीन मार्च को आरोपी को नोटिस जारी किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी ने कोई जवाब नहीं दिया और न ही भुगतान किया। इसके बाद खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय की ओर से भी 12 मार्च को नोटिस भेजा गया। बाद में एक अप्रैल को सरपंच, ग्राम सचिव और पट्टेदार को कार्यालय में उपस्थित होने के लिए बुलाया गया, लेकिन कोई भी पक्ष पेश नहीं हुआ।

मामले को गंभीर मानते हुए उपायुक्त यमुनानगर ने पुलिस अधीक्षक को कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद सढौरा थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज की। जांच अधिकारी बलबीर सिंह का कहना है कि रिकॉर्ड और संबंधित पक्षों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed