{"_id":"67671dd07c79a7fbba0ab1f7","slug":"30-women-members-honored-for-their-better-contribution-in-social-service-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1022-130269-2024-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: समाजसेवा में बेहतर योगदान पर 30 महिला सदस्य सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: समाजसेवा में बेहतर योगदान पर 30 महिला सदस्य सम्मानित
Sun, 22 Dec 2024 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sun, 22 Dec 2024 01:28 AM IST
विज्ञापन
रादौर। रोटरी क्लब की ओर से नववर्ष पर डीजी विजिट व गाला नाइट कार्यक्रम किया गया। इसमें क्लब के प्रधान निर्मल सिंह की देखरेख में रोटरी व इनरव्हील क्लब की 30 से अधिक महिला सदस्यों को समाजसेवा के क्षेत्र में बेहतर योगदान देने पर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में क्लब के डिस्ट्रिक्ट रोटेरियन राजपाल सिंह मुख्य अतिथि रहे। राजपाल सिंह ने साहिल सेतिया, गुरचरण सिंह व नीरज कुमार नाचरौन को बैच लगाकर व पटका पहनाकर क्लब की सदस्यता प्रदान की। इस दौरान मंच संचालन रोटेरियन अमित सिंघल, रोटेरियन डॉ. अशोक मिगलानी ने किया। क्लब सचिव मास्टर देवीदयाल अरोड़ा ने कार्यक्रम में क्लब की ओर से कराए कार्यों की जानकारी दी। मुख्यातिथि राजपाल सिंह ने कहा कि उन्होंने वर्ष 1991 में रोटरी क्लब सहारनपुर से जुड़कर समाजसेवा के कार्य शुरू किए थे। जिस कारण वह समाजसेवा से जुड़कर डीजी के पद तक पहुंचे हैं। क्लब की ओर से डीजी राजपाल सिंह व एजी डॉ. विवेक ललित को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। मौके पर प्रधान निर्मल सिंह, सचिव देवीदयाल अरोड़ा, डॉ. अशोक मिगलानी, डॉ. एससी सैनी आदि मौजूद रहे।
-- -- -- -- -- -- -- --