फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   30 vehicles were seized during the investigation and 745 were challaned

Yamuna Nagar News: जांच में 30 वाहन सीज, 745 का किया चालान

Thu, 03 Apr 2025 02:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 03 Apr 2025 02:40 AM IST
विज्ञापन
30 vehicles were seized during the investigation and 745 were challaned
यमुनानगर। डीसी पार्थ गुप्ता ने बताया कि मार्च माह में अवैध खनन और परिवहन को रोकने के जिला प्रशासन सख्ती अपना रहा है। जिले में विभिन्न नाकों पर तैनात टीमों ने 6 मार्च से 31 मार्च 2025 तक 55,320 वाहनों की चेकिंग की, नियमों के विरुद्ध पाए जाने पर 30 वाहनों को सीज किया गया और 745 वाहनों का चालान कर कुल 2 करोड़ 43 लाख 12 हजार 600 रुपये का जुर्माना लगाया गया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिले में अवैध खनन और परिवहन पर रोक लगाना उनकी प्राथमिकता है। ओवरलोड और बिना ई-रवाना बिल वाले वाहनों पर कड़ी नजर रखी जा रही है और उन्हें किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य है खनन गतिविधियों को पारदर्शी बनाना और प्राकृतिक संसाधनों के बेहताशा दोहन को रोकना है।
विज्ञापन

डीसी ने बताया कि हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार खनन विभाग यमुनानगर द्वारा अवैध खनन एवं परिवहन पर निरंतर कार्यवाही जारी है। इसके लिए अलग-अलग स्तर पर टीमों का गठन करते हुए मॉनिटरिंग की जा रही है। उन्होंने कहा कि जिले में अवैध खनन एवं परिवहन को रोकने के लिए प्रशासन प्रतिबद्ध है और समुचित प्रयास निरंतर जारी हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed