{"_id":"63504aaa0c27426fc2666e46","slug":"3-20-lakh-theft-given-to-keep-in-the-house-case-on-daughter-in-law-and-maternal-side-yamuna-nagar-news-knl125016481","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान में रखने के लिए दिए 3.20 लाख चोरी, पुत्रवधू और मायका पक्ष पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मकान में रखने के लिए दिए 3.20 लाख चोरी, पुत्रवधू और मायका पक्ष पर केस
विज्ञापन
यमुनानगर। पेपर मिल से सेवानिवृत्त सुपरवाइजर श्याम सिंह ने अपनी पुत्रवधू व उसके मायके वालों पर उनके मकान से 3.20 लाख रुपये चोरी करने का आरोप लगाया है। उसने यह रुपये प्लॉट खरीदने के लिए पुत्रवधू को मकान में रखने के लिए दिए थे। मामले में पुलिस ने सुपरवाइजर की शिकायत पर उसकी पुत्रवधू, पुत्रवधू की मां, मामा व भाई के खिलाफ चोरी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मायापुरी बैंक कॉलोनी निवासी श्याम सिंह ने बताया कि उसकी पुत्रवधू उनसे अलग शहर में किराये के मकान में है। वह अपने छोटे बेटे बलराम के साथ रहता है। वह पेपर मिल में सुपरवाइजर के पद पर नौकरी करता था। उसके पास नौकरी के दौरान बैंक में जमा किए 3 लाख 20 हजार रुपये थे। उसने प्लॉट खरीदने के लिए ये रुपये बैंक से निकलवाए और पुत्रवधू को अपने घर में रखने के लिए दे दिए। कुछ महीनों के बाद उसकी पुत्रवधू के घर में उसका भाई अशोक कुमार व मामा सतीश कुमार आए। आरोप है कि इस दौरान वे उसकी पुत्रवधू के साथ मिलीभगत करके रुपये चोरी करके ले गए।
श्याम सिंह ने बताया कि जांच करने पर पता चला कि उसकी पुत्रवधू ने रुपये अपनी मां के ग्रामीण बैंक भंभौली के खाते में जमा करवाए। जब उसने अपने रुपयों के बारे में पूछा तो उसने बताया कि उनके रुपये सुरक्षित हैं। प्लॉट खरीदने पर वे रुपये दे देंगी। अब जब उसने रुपये मांगे तो उसने रुपये देने से मना कर दिया और उसके साथ गाली-गलौज की। दोबारा रुपये मांगने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी।