{"_id":"6098365f8ebc3edca622ee8a","slug":"282-defeated-corona-five-people-lost-the-battle-of-life-yamuna-nagar-news-knl69492010","type":"story","status":"publish","title_hn":"282 कोरोना को हराया, पांच लोग हार गए जिंदगी की जंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
282 कोरोना को हराया, पांच लोग हार गए जिंदगी की जंग
विज्ञापन
यमुनानगर। जिले में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है। अब तक जिले में 18 हजार 256 संक्रमित मरीज मिल चुके हैं, जिनमें से 15 हजार 955 संक्रमित कोरोना को मात देकर स्वस्थ भी हो गए हैं। रविवार को भी रोज की तरह श्मशानघाट में 15 शवों का कोरोना गाइडलाइन के तहत अंतिम संस्कार किया गया। जबकि स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना से पांच लोगों की मौत होने की पुष्टि की है। 318 नए संक्रमित केस मिले हैं, तो वहीं 282 लोग कोरोना से जंग जीत गए हैं।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, खिजराबाद के देवधर निवासी 60 वर्षीय कोरोना संक्रमित वृद्ध की तेजली स्वास्थ्य सेंटर में हो गई। जबकि जम्मू कॉलोनी निवासी 64 वर्षीय वृद्ध की मौत स्वामी विवेकानंद अस्पताल में हो गई। वृद्ध हाइपरटेंशन का बीमार था। बैंक कॉलोनी निवासी 69 वर्षीय कोरोना संक्रमित वृद्ध महिला की मौत ईएसआई कोविड-19 अस्पताल में हो गई। गांव नेताजी सुभाष नगर निवासी 53 वर्षीय कोरोना संक्रमित अधेड़ की मौत जेपी अस्पताल व विश्वकर्मा मोहल्ला निवासी 47 वर्षीय कोरोना संक्रमित व्यक्ति की मौत जिला अस्पताल में हो गई। जानकारी के अनुसार, सुढैल निवासी 34 वर्षीय पुरुष, जगाधरी के जड़ौदा निवासी 62 वर्षीय पुरुष, हरनोली से 43 वर्षीय पुरुष, दशमेश कॉलोनी से 55 वर्षीय महिला, लालद्वारा से महिला के अलावा जिले के बाहर के भी चार शवों का अंतिम संस्कार कोविड गाइडलाइन के तहत किया गया। जिनका कोविड-19 प्रोटोकाल में संस्कार हुआ। इनमें कुरुक्षेत्र से 66 वर्षीय पुरुष, नई दिल्ली से पुरुष, हिमाचल से 68 वर्षीय महिला, सहारनपुर से 73 वर्षीय पुरुष शामिल है।
3107 रिपोर्ट लंबित
सिविल सर्जन डॉ. विजय दहिया ने बताया कि जिले का कोविड-19 का रिकवरी रेट 87.39 प्रतिशत हो गया है। जिले की कुल आबादी का 24.6 प्रतिशत कोरोना जांच हो चुकी है। उन्होंने बताया कि 2043 कोरोना के एक्टिव केस हो गए है। जिनमें से 1675 कोरोना संक्रमित मरीजों को होम आइसोलेट किया गया है। जिनमें 44 एक्टिव केस दूसरे जिले व राज्यों के अस्पतालों में भर्ती हैं। जबकि 324 मरीजों को जिले के कोविड-19 अस्पतालों में भर्ती किया गया है। उन्होंने बताया कि रविवार को कोविड-19 जांच टीम द्वारा 80 सैंपल लिए गए। अभी तक कुल 2,89,255 सैंपल लिए जा चुके हैं, जिनमें से 2,65,580 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जबकि 3107 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है।