फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   26.29 lakhs cheated in the name of sending to Canada

Yamuna Nagar News: कनाडा भेजने के नाम पर ठगे 26.29 लाख

Fri, 24 Jan 2025 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 24 Jan 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
26.29 lakhs cheated in the name of sending to Canada
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। पुराना हमीदा की आनंद कॉलोनी निवासी संजीव कुमार को वर्क वीजा पर कनाडा भेजने का झांसा देकर 26 लाख 29 हजार रुपये ठग लिए गए। आरोप बूटगढ़ निवासी संदीप कुमार, मोहम्मद यामीन, मोहम्मद इलियास, असमीत कौर व मुस्तफा पर लगा है। शहर थाना पुलिस ने पांचों आरोपियों पर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत में संजीव कुमार ने बताया कि उसके मौसी के बेटे पूर्ण गढ़ निवासी शांति कुमार ने कनाडा जाने के लिए संदीप कुमार के माध्यम से तैयारी की। आरोपी संदीप ने उसे वर्क वीजा पर कनाडा भेजने का झांसा दिया था। उसकी बातों में आकर में वह भी तैयार हो गया। उसने कनाडा का वीजा व वहां पर नौकरी लगवाने के लिए 28 लाख रुपये का खर्च बताया।
विज्ञापन

आरोपी की बातों में आकर उसने उन्हें दस्तावेज दे दिए। इसके बाद अलग-अलग कर उसे 2629574 रुपये दिए। यह रुपये भी उसने अपने साथियों मोहम्मद यासीन, इलियास मुस्तफा के खातों में मंगवाएं। रुपये लेने के बाद आरोपी ने उसे आश्वस्त किया था कि वीजा वेरिफिकेशन की कार्रवाई हो चुकी है। नौकरी के इंतजाम के लिए एचआरएलवाइ सॉल्यूशन कंपनी में बात हो गई है। इसके बाद भी वीजा नहीं लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपने स्तर पर उसने जांच करवाई तो पता चला कि आरोपियों ने एचआरएलवाइ सोल्यूशन नाम से फर्जी कंपनी बनाई हुई है। जिसके माध्यम से वह लोगों को विदेश भेजने का झांसा देकर ठगी करते हैं। जब उसने आरोपी से रुपये व पासपोर्ट वापस मांगा तो उसने रुपये देने से साफ मना कर दिया। परेशान होकर उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed