{"_id":"68a4ca42a0010bc071058947","slug":"26-took-admission-in-nodal-iti-155-seats-vacant-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-142451-2025-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: नोडल आईटीआई में 26 ने लिया प्रवेश, 155 सीटें खाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: नोडल आईटीआई में 26 ने लिया प्रवेश, 155 सीटें खाली
Wed, 20 Aug 2025 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Wed, 20 Aug 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
नोडल आईटीआई में काउंसलिंग के दौरान दाखिला लेने पहुंचे विद्यार्थी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। आईटीआई की रिक्त सीटें भरने के लिए ओपन काउंसलिंग मंगलवार को भी जारी रही। मौसम साफ होने के बावजूद कम संख्या में विद्यार्थी दाखिला लेने के लिए पहुंचे। ऐसे में ओपन काउंसलिंग के छठे दिन अपेक्षाकृत बेहद कम दाखिले हो पाए। मंगलवार को नोडल आईटीआई की पोर्टल पर कुल 181 रिक्त सीटें दिखाई गई। विभिन्न ट्रेड 26 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया।
शेड्यूल के अनुसार दोपहर 12 बजे तक विद्यार्थियों के एडमिट कार्ड लिए गए। इस दौरान मात्र 40 विद्यार्थियों ने ही अपने कार्ड जमा करवाए। इसके बाद छठे दिन की वरीयता सूची जारी की गई। सूची जारी होने के बाद एक-एक विद्यार्थी को काउंसलिंग के लिए बुलाया गया। जिसमें उन्हें सभी रिक्त सीटों के बारे में जानकारी दी गई।
परंतु पसंद की ट्रेड न मिलने के कारण अधिकांश विद्यार्थियों ने दाखिला नहीं लिया। पूरे दिन की प्रक्रिया के बाद सिर्फ 26 विद्यार्थियों ने ही दाखिला लिया। वहीं, इनमें से कुछ विद्यार्थियों ने अभी फीस जमा नहीं करवाई है। यदि बुधवार दोपहर 12 बजे यह विद्यार्थी फीस जमा नहीं करवाएंगे तो उन सभी के दाखिले रद्द कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
नोडल आईटीआई की कुछेक ट्रेड में ही सीटें खाली हैं। आईटीआई की सबसे ज्यादा मांग में रहने वाली ट्रेड की सभी सीटें भर गई हैं। जिस कारण अब विद्यार्थियों का रुझान अन्य ट्रेड के प्रति बहुत कम हो गया है। जिले की सभी संस्थानाओं में से नोडल आईटीआई में सबसे ट्रेड करवाई जाती हैं। इस आईटीआई में 32 ट्रेड की 83 यूनिट संचालित की जा रही हैं, जिसमें कुल 1348 सीटें हैं, जिसमें से 1193 भर चुकी हैं। इस बार नोडल आईटीआई में प्रवेश के लिए 7619 विद्यार्थियों ने आवेदन किया था।
किस ट्रेड में कितनी सीटें रिक्त
नोडल आईटीआई मे दस ट्रेड में 155 सीटें रिक्त हैं। छह दिन की ओपन काउंसलिंग में नोडल आईटीआई की 305 सीटों पर दाखिला हुआ है। 11 अगस्त को काउंसलिंग की शुरुआत में कुल 460 सीटें रिक्त थीं। अब तक 305 सीटें भर गई हैं और 155 रिक्त हैं। वहीं, इस संस्थान की 22 ट्रेड की सभी सीट फुल हो चुकी हैं। केवल दस ट्रेड में ही सीट रिक्त हैं। सबसे ज्यादा सीट वुड वर्क टेक्नीशियन ट्रेड में रिक्त हैं। इस ट्रेड की कुल 72 में से 32 पर दाखिले हुए और 40 सीटें रिक्त हैं। इसके बाद फाउंड्रीमैन ट्रेड की 48 में से 27 पर दाखिले हुए हैं और 21 सीटें रिक्त हैं। वहीं, प्लंबर ट्रेड की 96 में से 77 सीटें भरी हैं और 19 रिक्त हैं। इसके अलावा प्लास्टिक प्रोसेसिंग ऑपरेटर ट्रेड की 40 में से 22 सीटें भर गई हैं और 18 खाली हैं।
आईटीआई में प्रवेश के लिए ओपन काउंसलिंग चल रही है। जिसमें सीधी प्रक्रिया से दाखिला दिया जाएगा। अब तक नोडल आईटीआई की 1193 सीटें भर गई हैं। बुधवार को 155 सीटों के लिए प्रक्रिया चलाई जाएगी। यह चरण 22 अगस्त तक चलेगा। - दीपेश महेंद्रू, प्राचार्य, नोडल आईटीआई।