{"_id":"68d594c963b0f47e43028047","slug":"2524-lakhs-cheated-on-the-pretext-of-higher-profits-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-144426-2025-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: अधिक लाभ का झांसा देकर ठगे 25.24 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: अधिक लाभ का झांसा देकर ठगे 25.24 लाख
Fri, 26 Sep 2025 01:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 26 Sep 2025 01:48 AM IST
सार
यमुनानगर की प्रोफेसर कॉलोनी निवासी विनीत बंसल के साथ 25.24 लाख रुपये की साइबर ठगी हुई। ठगों ने शेयर बाजार में अधिक लाभ का झांसा देकर रकम हड़प ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विस्तार
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। प्रोफेसर कॉलोनी निवासी विनीत बंसल के साथ 25.24 लाख रुपये की ठगी हो गई। साइबर ठगों ने विनीत बंसल को शेयर बाजार में निवेश करवा कर अधिक लाभ देने का झांसा दिया, तो वे उनके चंगुल में फंस गए। जब उसे अपने साथ हुई ठगी का पता चला तो उसने मामले की सूचना साइबर क्राइम पुलिस थाने में दी। पुलिस ने अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
शिकायत में विनीत बंसल ने बताया कि 24 सितंबर को उनके मोबाइल पर एक मैसेज आया। मैसेज पर क्लिक करते ही वह एक गु्रप से जुड़ गया। जिसमें स्टॉक मार्केट के संबंध में बातचीत चल रही थी। आरोपी ने उससे बात करनी शुरू कर दी। आरोपी ने कहा कि स्टॉक मार्केट में निवेश कर अधिक लाभ कमाया जा सकता है।
यदि वह स्टॉक मार्केट में पैसे निवेश करने में दिलचस्पी रखते हैं तो अधिक लाभ कमा सकता है। उसने आरोपी की बातों पर विश्वास कर लिया। आरोपी ने गत 24 जुलाई से 9 सितंबर के बीच उससे अलग-अलग खातों में 25 लाख 24 हजार रुपये जमा करवा लिए। जब उसने आरोपी से लाभ के पैसे मांगे तो आरोपी ने पैसे देने से मना कर दिया। जब उसने आरोपी के मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास किया तो वह भी बंद मिला।