फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   2500 eligible people were deprived of taking mustard oil

Yamuna Nagar News: सरसों का तेल लेने से वंचित रह गए 2500 पात्र

Sat, 11 Jan 2025 08:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 11 Jan 2025 08:45 PM IST
विज्ञापन
2500 eligible people were deprived of taking mustard oil
जगाधरी। सरकारी डिपो से सरसों का तेल लेने में लोगों का तेल निकल रहा है। लोग डिपो के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन दिसंबर माह का तेल नहीं मिल रहा है। जबकि डिपो संचालन जनवरी महीने के नाम का तेल दे रहे हैं। ऐसे में सैकड़ों लोग पिछले महीने के तेल से वंचित रह गए हैं। जिले में तेल लेने से वंचित कार्ड धारकों की संख्या करीब ढाई हजार बताई जा रही है।
विज्ञापन

दरअसल दिसंबर महीने में सरसों का तेल महीने के अंतिम दिन आया। लेकिन सभी में बंट नहीं पाया। इसके बाद आठ जनवरी तक तेल बांटा गया और फिर बंद कर दिया गया। ऐसे में सैकड़ों लोग तेल लेने से वंचित रह गए। अब जब लोग तेल लेने पहुंच रहे हैं, तो उन्हें दिसंबर की जगह जनवरी का तेल दिया जा रहा है।
विज्ञापन

ऐसा पहली बार हो रहा है कि माह के प्रथम सप्ताह का तेल उसी माह तेल बांटा जा रहा है। सैकड़ों लोगों का एक महीने का तेल कट गया है, जिसे पाने के लिए लोग डिपो के चक्कर काट रहे हैं। लोगों का कहना है कि पहले समय पर तेल नहीं आया अब जब आया है तो अगले महीने का दिया जा रहा है। एक महीने का तेल उनका काट दिया गया है। जबकि विभाग को वंचित लोगों को पिछले और जनवरी दोनों महीने का तेल देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

तेल से वंचित रहने वालों की संख्या शहर में हैं। लोगों का कहना है कि अधिकतर डिपो बंद रहते हैं। डिपो खुलने का कोई समय नहीं होता है। ऐसे में लोग चक्कर काट कर रह जाते हैं। बता दें कि जिले में कुल 587 डिपो हैं।जिनसे जिले के 253395 कार्ड धारकों को राशन मुहैया करवाया जा रहा है। वहीं, इस बार शहर के 2500 से ज्यादा पात्र दिसंबर के तेल से वंचित रह गए हैं।




नहीं मिली जानकारी, अब कट गया तेल

बीपीएल कार्ड धारक, राजकुमारी, शर्मिला, सुनीता रानी, भारती देवी, सुमति, राधा रानी, नीरू, प्रवीण, साधु राम, छोटे लाल, प्रेम कुमार, कांता देवी, शकुंतला ने बताया कि उन्हें तेल मिलने की जानकारी नहीं मिली। दिसंबर में उन्होंने डिपो के चक्कर लगाए तो सामान नहीं आया था। संचालकों ने सामान आने पर राशन देने की बात कही। इसके बाद गेहूं व बाजार आया परंतु तेल व चीनी नहीं आई। पता चला कि दिसंबर तीसरे सप्ताह में तेल आएगा। परंतु दोबारा पता करने गए थे डिपो बंद थे। दिसंबर के अंतिम दिन में तेल आया और औने पौने बांट दिया गया। अब डिपो पर गए तो संचालक दिसंबर की अंतिम तिथि निकल जाने की बात कहकर जनवरी का तेल देने की बात कही है। शहर के 2500 से ज्यादा पात्रों को दिसंबर का तेल नहीं मिल पाया है। उन्होंने कहा कि विभाग व डिपो संचालकों की लेटलतीफी व लापरवाही का भुगतान उन्हें करना पड़ रहा है। लोगों ने कहा कि विभाग उनके तेल की अतिरिक्त व्यवस्था करे।


------------

वर्जन
30 दिसंबर तक डिपो पर तेल की सप्लाई पहुंच गई थी। तेल बांटने की तिथि आठ जनवरी दी गई थी। पात्रों के वंचित होने के बारे उन्हें जानकारी नहीं है। अपने स्तर पर इसके बारे पता करवाया जाएगा। यदि डिपो बंद होने से लोग वंचित रह गए हैं, तो कार्रवाई की जाएगी।

जितेश गोयल, जिला खाद्यापूर्ति एवं नियंत्रक।

-फोटो 58 : कार्यक्रम का शुभारंभ करते मुख्यातिथि डॉ. राजेश कुमार व साथ मौजूद प्राचार्य। स्रोत कॉ

-फोटो 58 : कार्यक्रम का शुभारंभ करते मुख्यातिथि डॉ. राजेश कुमार व साथ मौजूद प्राचार्य। स्रोत कॉ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed