फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   250 players showed their strength in Karate

Yamuna Nagar News: कराटे में 250 खिलाड़ियों ने दिखाया दम

Sun, 18 Aug 2024 04:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 18 Aug 2024 04:35 AM IST
विज्ञापन
250 players showed their strength in Karate
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जिला कराटे एसोसिएशन की ओर से मॉडल टाउन सनातन धर्म मंदिर में 12वीं जिला स्तरीय कराटे प्रतियोगिता कराई गई। इसमें जिले के विभिन्न स्कूलों से 250 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इनमें अलग-अलग श्रेणी व वर्ग के मुकाबले हुए। विजेता रहे खिलाड़ियों को पदक से सम्मानित किया गया।
संघ के महासचिव नरेश कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में जिले के ब्लूमबर्ग स्कूल, एसडी पब्लिक स्कूल मॉडल टाउन, गणपति कॉन्वेंट स्कूल साढौरा, ग्रीन वैली स्कूल खदरी, न्यू हैप्पी पब्लिक स्कूल यमुनानगर, डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल जगाधरी सहित अन्य स्कूलों से खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इनके अलग-अलग श्रेणी व वर्ग के मुकाबले हुए। जिसमें विजेताओं को पदक देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

बामनिया अकादमी के संचालक एवं जिला कराटे एसोसिएशन के उप महासचिव विकास बमणिया ने बताया कि उनकी अकादमी से सानवी राणा, कायरा गुप्ता, स्वस्ति राणा, रूही, रुद्र, आदित्य, अंकुश, योगेश गुप्ता, अर्नव गोयल, मिथुन, कियांश गुप्ता, प्रवया कांबोज, नवन्या, लिकेश सूद, शिवाय, उन्नति, देवांश, मयंक, सूरज कशवी, श्रुति व संजू पदक जीतने में कामयाब रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे ही एसडी पब्लिक स्कूल से अमृत गोरी, करण सिंह, शिवांक, वंश शर्मा, हनी, अयान सैनी, जेशन, तेजस, विनीत, वंश वशिष्ठ, माधव सिंह, हिमांशु, खिलेश, कुनाल, प्रणय तलवार, हयात खान, लतिका, तन्वी, मिस्टी कांबोज, आराध्या व वेदांत ने पदक हासिल किए। ब्लूमबर्ग स्कूल से उत्कर्ष, कनाव, योविन, खुशमन प्रीत, आरव, रोनित बजाज, प्रियांन, विहान शर्मा, धारियांनश, कनाव सेन, शिवम, रूद्र शर्मा, समर्थ, कार्तिक प्रजापति, शब्द व गिरीश ने पदक जीते।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed