Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   24 players from Yamunanagar will showcase their sports talent in Sports University.

Yamuna Nagar News: यमुनानगर के 24 खिलाड़ी खेल विश्वविद्यालय में दिखाएंगे खेल प्रतिभा

Wed, 11 Mar 2026 03:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 11 Mar 2026 03:05 AM IST
विज्ञापन
24 players from Yamunanagar will showcase their sports talent in Sports University.
जगाधरी। नेटबॉल की प्रदेशस्तरीय प्रतियोगिता 19 से 22 मार्च तक सोनीपत के राई स्थित खेल विश्वविद्यालय में करवाई जा रही है। यह प्रतियोगिता नेटबाल फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से करवाई जा रही है। इस चार दिवसीय प्रतियोगिता में जिले से कुल 24 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। इसके लिए 12 लड़के और 12 लड़कियों का चयन किया गया है। प्रतियोगिता में जीत के लिए खिलाड़ियों ने पसीना बहाना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

इस प्रतियोगिता का उद्देश्य हरियाणा प्रदेश के लिए श्रेष्ठ टीम का चयन करना है। यह श्रेष्ठ टीम प्रदेश के बाद राष्ट्रस्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे, जो हरियाणा का प्रतिनिधित्व करेगी। यह राष्ट्रस्तरीय प्रतियोगिता उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में होगी। प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों ने पसीना बहाना शुरू कर दिया है। नेटबॉल जिला प्रधान अनुज राणा ने बताया कि यह प्रतियोगिता हरियाणा नेटबॉल एसोसिएशन की ओर से करवाई जा रही है। लड़के और लड़कियों की 38वीं जूनियर राष्ट्रीय नेटबाल चैंपियनशिप, चौथी फास्ट व पांचवीं लड़के और लड़कियों की जूनियर राष्ट्रीय नेटबाल चैंपियनशिप के साथ दूसरी मिक्सड जूनियर राष्ट्रीय नेटबाॅल चैंपियनशिप और दूसरी मिक्सड सीनियर राष्ट्रीय नेटबाल चैंपियनशिप करवाई जा रही है। यह प्रतियोगिता 24 मार्च से दो अप्रैल उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर स्थित श्रीप्यारेजी महाराज स्पोर्ट्स एकेडमी जाउला में होने वाली है। इस प्रतियोगिता के लिए जिलास्तर पर खिलाड़ियों का चयन किया गया है। प्रदेशस्तर पर बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को राष्ट्रस्तर पर प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। उन्होंने बताया कि खिलाड़ी प्रतियोगिता का भरपूर अभ्यास कर रहे हैं। संवाद
विज्ञापन

-----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed