{"_id":"71c04bee31510f9b756a780d8762b788","slug":"24-lakh-of-net-banking-fraud","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेट बैंकिंग से चौबीस लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेट बैंकिंग से चौबीस लाख की ठगी
अमर उजाला, यमुनानगर
Updated Fri, 11 Oct 2013 11:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जगाधरी शहर थाना पुलिस ने गलत मेल और दूसरा अकाउंट नंबर ऑनलाइन देकर साढ़े
विज्ञापन
चौबीस लाख रुपये ठगने के आरोप में धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस ने यह कार्रवाई दिल्ली के ईस्ट विहार निवासी सुशील जैन की शिकायत पर की है। थाना पुलिस ने मामले की जांच सीआईए पुलिस को सौंपी है। पुलिस को दी शिकायत में दिल्ली निवासी सुशील जैन ने बताया कि उन्होंने बीते माह एमएस प्रीफर्म से ऑनलाइन गहनों की खरीदारी की थी।
उन्होंने ऑनलाइन 24 लाख 50 हजार रुपये के गहनों की खरीदारी की। खरीदारी करते वक्त उन्हाेंने कंपनी से पूरा पता लिया और कंपनी ने उनसे उनका पूरा पता लिया। ऑनलाइन शॉपिंग के बदले ऑनलाइन बैंकिंग से पैसे कंपनी के खाते में जमा किए जाते हैं। उन्होंने भी ऐसा ही किया। आरोप है कि किसी व्यक्ति ने ई-मेल और एक बैंक का अकाउंट नंबर ऑनलाइन दिया। ऑनलाइन दिए गए अकाउंट नंबर पर उन्होंने रुपये ट्रांसफर कर दिए। रुपये कंपनी तक नहीं पहुंचे। उनके पास कंपनी के अधिकारियों का फोन आया कि गहनों की पेमेंट जल्द की जाए। इस पर उन्होंने कहा कि मेल पर दिए गए अकाउंट नंबर पर उन्होंने रुपये भेज दिए हैं। शिकायत पर जांच में सामने आया कि व्यक्ति ने मेल पर कंपनी के बजाय अपना अकाउंट नंबर दिया।
उस व्यक्ति ने रुपये भी निकाल लिए। जांच करने पर उन्हें पता चला की जिस अकाउंट नंबर पर रुपये गए हैं वह बैंक की जगाधरी शाखा का नंबर है। इस पर उन्हाेंने इसकी शिकायत जगाधरी थाना पुलिस को दी। पुलिस ने सुशील की शिकायत पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच सीआईए टीम को सौंप दी है। मामला साइबर क्राइम से जुड़ा होने के कारण पुलिस गुत्थी सुलझाने के लिए साइबर सेल की मदद ले रही है। जांच अधिकारी सीआईए इंसपेक्टर अजय राणा का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच चल
रही है।