{"_id":"695ecdf3479a71379c0f7a38","slug":"223-crore-development-works-to-change-the-face-of-the-city-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-149497-2026-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: 2.23 करोड़ के विकास कार्याें से बदलेगी शहर की सूरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: 2.23 करोड़ के विकास कार्याें से बदलेगी शहर की सूरत
Thu, 08 Jan 2026 02:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Thu, 08 Jan 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
सेक्टर 17 में होने वाले विकास कार्याें का शुभारंभ करती मेयर, विधायक व अन्य। प्रवक्ता
यमुनानगर। नगर निगम यमुनानगर-जगाधरी द्वारा शहर के सर्वांगीण विकास की दिशा में लगातार ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में बुधवार को मेयर सुमन बहमनी, विधायक घनश्याम दास अरोड़ा और पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल ने ट्विनसिटी के वार्ड नंबर 7, 8 और 22 में 2 करोड़ 23 लाख 33 हजार रुपये की लागत से होने वाले विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास किया। इन कार्यों के पूरा होने से शहर की आधारभूत सुविधाएं मजबूत होंगी ।
कार्यक्रम की शुरुआत वार्ड नंबर 22 से हुई, जहां मेयर सुमन बहमनी ने विधायक घनश्याम दास अरोड़ा और पार्षद रूचि शर्मा के साथ कलकत्ता नर्सरी के पास राधा कृष्ण बुटीक से खेड़ा मंदिर तक 28.24 लाख रुपये की लागत से बनने वाली गली और स्टॉर्म वाटर लाइन के निर्माण कार्य का नारियल फोड़कर शुभारंभ किया। इसके बाद वार्ड 22 की संजय विहार कॉलोनी में करीब 28.63 लाख रुपये की लागत से गली व स्टॉर्म वाटर लाइन निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया।
इसके बाद मेयर और विधायक ने पार्षद विभोर पाहुजा के साथ वार्ड नंबर 8 के मॉडल टाउन क्षेत्र में 89.18 लाख रुपये की लागत से होने वाले विकास कार्यों का शिलान्यास किया। इन कार्यों में मायाराम फ्रूट की दुकान से बस स्टैंड तक सड़क चौड़ीकरण, नाले का निर्माण, नगर सुधार मंडल वाली सड़क का निर्माण और चिल्ड्रन पार्क का निर्माण शामिल है। इससे क्षेत्र में यातायात व्यवस्था सुगम होगी और बच्चों को सुरक्षित व सुंदर पार्क की सुविधा मिलेगी। मॉडल टाउन की बिंद्रा कॉलोनी में भी 28.70 लाख रुपये की लागत से विभिन्न सड़कों के निर्माण कार्यों का शुभारंभ किया गया। इसके अलावा लगभग 25.20 लाख रुपये की लागत से छतवाल टूर ट्रेवल की दुकान से परशुराम चौक तक सड़क को चौड़ी करने और नाली के निर्माण का कार्य शुरू किया गया।
विज्ञापन
इसके बाद मेयर सुमन बहमनी ने पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल और वार्ड नंबर 7 के पार्षद प्रियांक शर्मा के साथ सेक्टर 17 में 16.79 लाख रुपये की लागत से ग्रीन बेल्ट और नवीनीकरण कार्यों तथा 6.59 लाख रुपये की लागत से पार्क के विकास कार्यों का शिलान्यास किया। संवाद