फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   2,200 athletes showcased their prowess at the Khel Mahakumbh.

Yamuna Nagar News: खेल महाकुंभ में 2200 खिलाड़ियों ने दिखाया दम

Thu, 15 Oct 2026 03:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 15 Oct 2026 03:10 AM IST
विज्ञापन
2,200 athletes showcased their prowess at the Khel Mahakumbh.
प्रतियोगिता के दौरान नेटबॉल खेलते ​खिलाड़ी। संवाद - फोटो : Archive
जगाधरी। खेल विभाग की ओर से करवाई जा रही तीन दिवसीय खेल महाकुंभ की जिलास्तरीय प्रतियोगिताएं व ट्रायल बुधवार को संपन्न हो गए। इन तीन दिन में कुल 30 खेलों की प्रतियोगिताएं करवाई गई। हर दिन दस-दस खेलों की प्रतियोगिताएं करवाई गईं। बुधवार को अंतिम दिन शेष हैंडबॉल, ताइक्वांडो, क्रिकेट, खो-खो, वॉलीबॉल, जूडो, रोइंग, कैनोइंग, नेटबॉल और वॉलीबॉल की प्रतियोगिताएं करवाई गई। प्रतियोगिता में जिलेभर से करीब 800 खिलाड़ियों ने उत्साह से भाग लिया और अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिताओं के विजेताओं का चयन राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा। इसका निर्णय निदेशालय स्तर से होगा। विभाग की ओर से सभी खिलाड़ियों का रिजल्ट निदेशालय को भेजा जाएगा।
विज्ञापन

सभी प्रतियोगिताएं जिला खेल अधिकारी शिल्पा गुप्ता के नेतृत्व में करवाई गई। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को राज्यस्तरीय खेल महाकुंभ में जिले का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलेगा। इस दौरान तीसरे दिन तेजली खेल परिसर में हैंडबॉल, ताइक्वांडो, खो-खो, वॉलीबॉल, जूडो, रोइंग और कैनोइंग की प्रतियोगिताएं व ट्रायल करवाए गए। वहीं, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तलाकौर में नेटबॉल और वॉलीबॉल के ट्रायल लिए गए। खेल विभाग की प्रतियोगिता व ट्रायल में बारिश ने खलल डाल दिया। ऐसे में विभाग को तेजली खेल परिसर में होने वाली क्रिकेट प्रतियोगिता जगाधरी की एंजल्स एकेडमी में स्थानांतरित करनी पड़ी। बारिश के कारण तेजली स्थित क्रिकेट पिच गीली हो गई थी। दो दिन धूप निकलने के बाद भी पिच ठीक नहीं हो सकी। बुधवार को जांच के बाद क्रिकेट प्रतियोगिता जगाधरी के सेक्टर-18 स्थित एंजल्स एकेडमी में करवानी पड़ी।
विज्ञापन

-------
निदेशालय भेजे जाएंगे परिणाम

जिला खेल अधिकारी शिल्पा गुप्ता ने बताया कि तीन दिवसीय प्रतियोगिताओं 30 खेलों में 2,200 से ज्यादा खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है। विभाग ने सभी खिलाड़ियों की तकनीक, उत्साह व दांव-पेंच का आकलन कर उनके प्रदर्शन की रिपोर्ट तैयार की है। यह रिपोर्ट निदेशालय भेजी जाएगी। इसमें स्थान पाने वाले खिलाड़ियों को राज्यस्तरीय खेल महाकुंभ की प्रतियोगिता में भाग लेने जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------

प्रतियोगिता के दौरान नेटबॉल खेलते खिलाड़ी। संवाद

प्रतियोगिता के दौरान नेटबॉल खेलते खिलाड़ी। संवाद- फोटो : Archive

प्रतियोगिता के दौरान नेटबॉल खेलते खिलाड़ी। संवाद

प्रतियोगिता के दौरान नेटबॉल खेलते खिलाड़ी। संवाद- फोटो : Archive

प्रतियोगिता के दौरान नेटबॉल खेलते खिलाड़ी। संवाद

प्रतियोगिता के दौरान नेटबॉल खेलते खिलाड़ी। संवाद- फोटो : Archive

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed