फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Electricity pole falls suddenly; accident averted

Yamuna Nagar News: अचानक गिरा बिजली का खंभा, हादसा बचा

Fri, 16 Oct 2026 01:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 16 Oct 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
Electricity pole falls suddenly; accident averted
रादौर के शहीद मदनलाल ढींगरा चौक पर गिरा खंभा। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। शहर के शहीद मदनलाल ढींगरा चौक के पास वीरवार सुबह करीब नौ बजे बिजली निगम का एक खंभा अचानक टूट कर गिर गया। हादसे के समय आसपास कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था। पास खड़ी कार भी खंभे की चपेट में आने से बच गई। स्थानीय लोगों के अनुसार, खंभे के पास करीब 10 मिनट पहले स्कूली बच्चे खड़े थे। ऐसे में बड़ा हादसा हो सकता था।
समाजसेवी सुरेंद्र सिंह सोढी, गुरुद्वारा सिंह सभा के प्रधान सतनाम सिंह, वासुदेव मलिक, विजय टंडन, पवन कुमार और नायब सिंह ने बताया कि शहीद मदनलाल ढींगरा चौक के पास बिजली निगम की ओर से लगाया गया खंभा नीचे से टूटा था। इसकी जानकारी अधिकारियों को देने के साथ स्थानीय लोगों ने खंभे पर तार लगाने का भी विरोध किया था। इसके बावजूद करीब तीन महीने से खंभा उसी हालत में लगा हुआ था।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों के अनुसार वीरवार सुबह बरसात के दौरान कुछ बंदर खंभे पर आकर बैठ गए, जिसके बाद वह अचानक टूट कर नीचे गिर पड़ा। घटना के बाद लोगों ने बिजली निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों को सूचना दी। कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर खंभे को उठाया और निगम कार्यालय पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि शास्त्री कॉलोनी के निवासी कई महीनों से इस खंभे को बदलने की मांग कर रहे थे, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। उन्होंने निगम से ऐसे जर्जर खंभों की जांच कर उन्हें जल्द बदलने की मांग की। इस संबंध में बिजली निगम के एसडीओ का कहना है कि शिकायत के बाद भी खंभा ठीक क्यों नहीं किया गया, इसका पता कराएंगे। जल्द ही गिरे खंभे को ठीक करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed