Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   22 lakh rupees will be spent on beautification of Johad in Sanjay Vihar.

Yamuna Nagar News: संजय विहार में 22 लाख से होगा जोहड़ का सुंदरीकरण

Tue, 07 Oct 2025 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 07 Oct 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
22 lakh rupees will be spent on beautification of Johad in Sanjay Vihar.
वार्ड 22 के संजय विहार में कार्यक्रम के दौरान मौजूद मेयर व अन्य। प्रवक्ता - फोटो : bhadrawah news
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। 22 लाख रुपये की लागत से नगर निगम के वार्ड नंबर 22 के संजय विहार स्थित जोहड़ का सुंदरीकरण किया जाएगा। सुंदरीकरण में जोहड़ की बाउंड्री वाल, आसपास पेड़ पौधे, ओपन जिम सेट, कैनोपी, बेंच, नई घास व लाइट्स लगाई जाएंगी। मेयर सुमन बहमनी ने सोमवार को जोहड़ के सुंदरीकरण का शुभारंभ किया।
शुभारंभ निगम अभियंता राजेश शर्मा, पार्षद रूचि शर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष शुभम राणा, भाजपा नेता अंकित कपिल आदि की उपस्थिति में हुआ। जोहड़ का सुंदरीकरण होने से आसपास क्षेत्र के हजारों नागरिकों को बेहतर पर्यावरण मिलेगा। इस कार्य की शुरुआत से संजय विहार के काफी बड़ी संख्या में नागरिक उत्साहित दिखे।
विज्ञापन

मेयर बहमनी ने कहा कि संजय विहार के जोहड़ का सुंदरीकरण होने से हजारों लोगों को लाभ होगा। जोहड़ की बाउंड्री वॉल की जाएगी। जोहड़ के आसपास ओपन जिम सेट, कैनोपी, बेंच, पेड़-पौधे, नई घास व लाइट्स लगाई जाएंगी। जिससे यहां लोग सुबह शाम सैर व व्यायाम कर सकेंगे। वरिष्ठ नागरिक टहल पाएंगे। संजय विहार के जोहड़ की दशा अभी बहुत ही दयनीय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जोहड़ के सुंदरीकरण के साथ साथ इसके आसपास के एरिया को हरा-भरा बनाया जाएगा। कुछ माह बाद यहां स्वच्छता और हरियाली का दृश्य नजर आएगा। उन्होंने कहा कि स्वच्छता और हरियाली ही स्वस्थ समाज की पहचान है। स्वच्छता के लिए हम सबने मिलकर अपने आसपास के क्षेत्र को साफ, सुथरा, सुंदर व हरा-भरा बनाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed