{"_id":"62378ecb43177f45f748f67e","slug":"20-lakhs-cheated-by-the-lure-of-giving-kubera-s-idol-and-bronze-bowl-yamuna-nagar-news-knl1023819177","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुबेर की मूर्ति व कांसे का कटोरा देने का लालच देकर ठगे 20 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुबेर की मूर्ति व कांसे का कटोरा देने का लालच देकर ठगे 20 लाख
विज्ञापन
यमुनानगर। कुबेर की मूर्ति और कांसे का कटोरा दिखाकर तीन लोगों ने हनुमान गेट निवासी सर्वजोत सिंह के पिता गुरशरण से 20 लाख रुपये ठग लिए। गुरशरण ने इसकी शिकायत पुलिस को दी, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। इसी बीच गुरशरण की किडनी की बीमारी के चलते मौत हो गई। अब सर्वजोत ने मामले में कोर्ट में याचिका दायर की। कोर्ट के आदेश पर शहर जगाधरी पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जगाधरी के हनुमान गेट निवासी सर्वजोत सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पिता गुरशरण सिंह प्रॉपर्टी का कार्य करते थे। उनके पिता गुरशरण के पास हरनौली निवासी संजीव कुमार का आना जाना था। इसी दौरान संजीव कुमार ने उनसे कहा कि वह उन्हें कुबेर की मूर्ति और कांसे का कटोरा दिलवा सकता है। उनकी बातों में आकर उसके पिता गुरशरण सिंह कुबेर की मूर्ति व कांसे का कटोरा लेने को तैयार हो गए। वर्ष 2012 में आरोपी संजीव ने उन्हें नई दिल्ली के तिलकनगर निवासी राजेंद्र सिंह उर्फ परमिंद्र सिंह कोहली व उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के गोबिंदपुरम निवासी यामीन से मिलवाया। आरोपियों ने उनसे अलग-अलग कर करीब 20 लाख रुपये ले लिए थे, लेकिन आरोपियों ने उन्हें धातु नहीं दी थी। जिस पर वर्ष 2016 में गुरशरण सिंह ने पुलिस को शिकायत दी थी। आरोपियों ने पुलिस को यह बयान दे दिए थे कि वह गुरशरण सिंह को नहीं जानते हैं और केवल संजीव के कहने पर ही उसे पैसे उधार दिए थे। इस बीच उसके पिता गुरशरण सिंह को किडनी की बीमारी के चलते उसके पिता गुरशरण की मौत हो गई थी। पिता की मौत के बाद उसने भी पुलिस को इस मामले में दोबारा शिकायत दी।