फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   2.35 lakh rupees flown from the bank account as soon as the mobile number is recharged from the app

एप से मोबाइल नंबर रिचार्ज करते ही बैंक खाते से उड़े 2.35 लाख रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Aug 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
2.35 lakh rupees flown from the bank account as soon as the mobile number is recharged from the app
योनो एसबीआई एप से बीएसएनएल का मोबाइल नंबर रिचार्ज करते हुए गुरु तेग बहादुर नगर निवासी गोपाल के बैंक खाते से साइबर ठगों ने 235555 रुपये निकाल लिए। साइबर ठगों ने गोपाल को फोन करके कहा था कि रिचार्ज नहीं किया तो उसका नंबर 24 घंटे में बंद हो जाएगा। योनो एसबीआई एप से रिचार्ज करते हुए उसके खाते से पांच बार में रुपये निकाल लिए। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गुुरु तेग बहादुर नगर निवासी गोपाल ने फर्कपुर पुलिस थाने में दी शिकायत में बताया कि पांच अगस्त की सुबह करीब साढ़े दस बजे उसके मोबाइल पर एक नंबर से फोन आया। आरोपी व्यक्ति ने उसे कहा कि उसका बीएसएनएल का मोबाइल नंबर 24 घंटे में बंद हो जाएगा। मोबाइल नंबर की सेवाएं जारी रखने के लिए उसे 10 रुपये का रिचार्ज करना पड़ेगा। जब उसने योनो एसबीआई एप की सहायता से रिचार्ज किया तो उसके खाते से पहली बार 70391, दूसरी बार एक लाख, तीसरी बार 50764, चौथी बार दस हजार और पांचवीं बार 4400 रुपये कट गए।
विज्ञापन

फर्कपुर थाना प्रभारी दीपचंद का कहना है कि साइबर सेल की मदद से मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी का पता कर उसे गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed