फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   2.10 lakh fraud in the name of sending to Dubai, Yamunanagar

दुबई भेजने के नाम पर की 2.10 लाख की धोखाधड़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Dec 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
2.10 lakh fraud in the name of sending to Dubai, Yamunanagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। दुबई भेजने के नाम पर दो दोस्तों ने जैन कालोनी निवासी जितेंद्र कुमार से दो लाख 10 हजार रुपये हड़प लिए। थाना गांधी नगर पुलिस ने आरोपी दोनों दोस्तों पर धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जैन कॉलोनी निवासी जितेंद्र कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कुछ साल पहले वह विदेश जाने योजना बना रहा था। तभी उसके जानकार रामबाग कॉलोनी निवासी श्याम लाल ने उसे बताया कि उसका दोस्त लखनऊ निवासी महफूज अहमद लोगों को विदेश भेजने का काम करता है। इसके बाद श्याम लाल ने उसकी फोन पर अपने दोस्त महफूज अहमद के बात करवाई। तब महफूज ने दुबई भेजने के लिए उसे कुल दो लाख 15 हजार रुपये का खर्च आने की बात कही।
विज्ञापन

बातचीत तय होने पर उसने सबसे पहले 80 हजार रुपये महफूज के खाते में जमा कराए। इसके बाद महफूज ने उसे लखनऊ में मेडिकल करवाने के लिए बुलाया जहां पर उससे 20 हजार रुपये लिए। एक सप्ताह बाद वह दोबारा अपने दोस्त मोहित के साथ लखनऊ गया। जहां पर उसे 30 हजार रुपये व अपना पासपोर्ट दिया। इसके बाद उससे 80 हजार रुपये और लिए गए। आरोपी ने उससे कहा कि वह उसे अक्तूबर तक दुबई भिजवा देगा। अभी तक उसे दुबई नहीं भेजा। अब तक आरोपी उसे दुबई भेजने के नाम पर दो लाख दस हजार रुपये ले चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि आरोपी श्यामलाल और उसके दोस्त महफूज अहमद ने मिलकर उससे धोखाधड़ी की है। दुबई न भेजने पर जब उसने आरोपियों से अपने रुपये वापस मांगे तो उन्होंने उसे जान से मारने की धमकी दी। परेशान होकर उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। थाना प्रभारी जसबीर सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed