{"_id":"65b97d3c1222161e3101ad56","slug":"1800-popular-trees-cut-from-two-acres-of-land-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-113154-2024-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: दो एकड़ जमीन से काटे पॉपुलर के 1800 पेड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: दो एकड़ जमीन से काटे पॉपुलर के 1800 पेड़
Wed, 31 Jan 2024 04:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Wed, 31 Jan 2024 04:20 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। पिपलीवाला गांव स्थित दो एकड़ जमीन में लगे पॉपुलर के 1800 पेड़ काटकर चोरी कर लिए गए। आरोप गांव के ही दो भाइयों पर लगा है। पुलिस ने पंचकूला निवासी मेहरचंद की शिकायत पर दोनों भाइयों पर केस दर्ज कर लिया है।
पंचकूला के सेक्टर 12 निवासी मेहर चंद पराशर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी बिलासपुर क्षेत्र के गांव पिपली वाला में दो एकड़ जमीन है। इस जमीन में उसने पॉपुलर के 1800 पौधे लगाए हुए थे। 387 पेड़ों की उम्र पांच साल हो गई थी। पंचकूला में रिहायश होने की वजह से वह खेतों में एक सप्ताह में एक बार आता है।
इस बार जब वह खेत में पहुंचा तो उसके खेत में लगे सभी पॉपुलर के पेड़ काटे हुए थे। लकड़ी से लदी एक ट्रॉली उसके खेत में खड़ी थी। जिसे उसे मौके पर पकड़ लिया। जब उसने चालक से पूछा तो पता चला कि उसके खेत से सुमित व उसके भाई गौरव ने चोरी से पेड़ काटकर बेचे हैं। चोरी हुए पेड़ों की कीमत चार लाख रुपये से अधिक थी। इस शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपियों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
एक ही रात में आठ ट्यूबवेलों में चोरी
प्रतापनगर। देवधर निवासी भास्कर ने बताया कि उसकी गांव में ही जमीन है। सुबह जब वह खेत में गया तो वहां उसके ट्यूबवेल के कमरे का ताला टूटा हुआ था। अंदर से ट्यूबवेल की मोटर व बिजली के तार चोरी थे। उसने अपने आसपास देखा तो उनके गांव के पवन सिंह, अजीत, अंकुश, काका, रवि, राकेश व ओमकार के भी ट्यूबवेलों के कमरों के ताले तोड़ बिजली के तार व अन्य सामान चोरी किया हुआ था। उधर, आजाद नगर गली नंबर तीन निवासी सलोनी ने शहर यमुनानगर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका स्कूल से मिला टैब गली नंबर 14 से चोरी हो गया। संवाद