फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   18 lakhs cheated in the name of sending to Canada, main accused absconding in New Zealand

Yamuna Nagar News: कनाडा भेजने के नाम पर 18 लाख ठगे, मुख्य आरोपी न्यूजीलैंड फरार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Dec 2023 01:54 AM IST
विज्ञापन
18 lakhs cheated in the name of sending to Canada, main accused absconding in New Zealand
यमुनानगर। तीन लोगों ने बैंक कॉलोनी निवासी मां-बेटे को कनाडा भेजने के नाम पर 18 लाख रुपये ठग लिए। आरोप शिवपुरी कॉलोनी निवासी रजनीश शर्मा, उसकी पत्नी गीतांजलि व दिनेश पर लगा है। आरोपियों ने रुपये लेने के बाद न तो उन्हें विदेश भेजा और न ही उनका पासपोर्ट वापस किया। पुलिस ने मामले की जांच के बाद तीनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

शहर की बैंक कॉलोनी निवासी शालू गिल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने लड़के गर्व के साथ कनाडा जाना चाहती थी। इस दौरान उसकी मुलाकात शिवपुरी कॉलोनी निवासी रजनीश व उसकी पत्नी गीतांजलि से हुई। आरोपियों ने उसे बताया कि वह लोगों को विदेश भेजने का काम करते हैं। वह उसे व उसके बेटे को कनाडा भेज देंगे। इसके लिए आरोपियों ने उनसे 20 लाख रुपये मांगे। उसका आरोपियों के साथ 18 लाख रुपये में कनाडा भेजना तय हो गया। उसने आरोपियों को अपने दस्तावेज व 18 लाख रुपये दे दिए। आरोपियों ने जल्द ही उन्हें कनाडा भेजने का आश्वासन दिया। काफी दिन बीतने के बाद भी जब आरोपियों ने उन्हें कनाडा नहीं भेजा तो उसने इस बारे आरोपियों से बात की। मगर उन्होंने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। इसके बाद एक दिन दिनेश नाम के व्यक्ति का उसके पास फोन आया।
विज्ञापन

आरोपी दिनेश ने उसे कहा कि उनका कनाडा का वीजा लग गया है। आरोपी ने उनसे सात लाखा रुपये और मांगे। लेकिन उसे शक होने पर उसने आरोपी को पैसे देने से मना कर दिया। इसके बाद आरोपियों ने उन्हें कनाडा नहीं भेजा। जब उसने आरोपियों से अपने पैसे व पासपोर्ट वापस मांगे तो उन्होंने पैसे देने से मना दिया। इसके बाद उन्हें पता चला कि आरोपी रजनीश न्यूजीलैंड भाग गया है। उसका व उसके लड़के का पासपोर्ट भी आरोपी के कब्जे में है। उसने आरोपियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद तीनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed