फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   18 lakh rupees cheated in the name of sending abroad

Yamuna Nagar News: विदेश भेजने के नाम पर ठगे 18 लाख रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2024 10:44 AM IST
विज्ञापन
18 lakh rupees cheated in the name of sending abroad
यमुनानगर। विदेश भेजने के नाम पर सारन गांव निवासी सतीश कुमार से 18 लाख रुपये ठग लिए गए। आरोप कुरुक्षेत्र के जोगना खेड़ा गांव निवासी अशोक कुमार, उसके भाई रवि कुमार और उनके पिता अमरचंद और अंबाला के उगाला गांव निवासी उधम सिंह पर लगा है। आरोपियों ने पहले उसे इटली भेजने का झांसा दिया। बाद में कनाडा भेजने का झांसा देकर उसे थाईलैंड व मलयेशिया भिजवा दिया। छप्पर थाना पुलिस ने चारों आरोपियों पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सारन गांव निवासी सतीश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि साल 2023 में वह विदेश जाना चाहता था। इसके लिए जनवरी 2023 में उसकी मुलाकात अंबाला के उगाला निवासी उधम सिंह से हुई। आरोपी रेलवे में कर्मचारी है। उसने उसे कहा कि वह विदेश भेजने के एजेंट जोगना खेड़ा गांव निवासी अशोक को जानता है। वह अपने भाई रवि के साथ मिलकर लोगों को विदेश भेजने का काम करता है।
विज्ञापन

पांच फरवरी 2023 को तीनों आरोपी उसके घर पर आए और इटली भिजवाने के लिए 14 लाख रुपये का खर्च बताया। आरोपियों ने उसे बताया कि उन्होंने 40-50 युवाओं को विदेश भेजा है। जो अब दो से तीन लाख रुपये प्रति माह कमा रहे हैं। उनकी बातों में आकर वह इटली जाने को तैयार हो गया। उस समय आरोपियों ने एक लाख रुपये बतौर एडवांस लिए और उसके दस्तावेज लेकर एक फाइल तैयार कर दी। जिसे दिल्ली एंबेसी में जमा कराने के लिए कहा। उनके कहने पर यह फाइल एंबेसी में जमा करा आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

28 अप्रैल को आरोपियों ने रसिया का वीजा लगा हुआ पासपोर्ट उसे दिया और कहा कि विदेश जाने का काम लगभग पूरा हो गया है। इसके लिए आरोपियों ने दस लाख रुपये और उससे लिए। बाद में आरोपियों ने उसे दिल्ली बुलाया और वहां सात दिन रखा। जिसके बाद दिल्ली से कलकत्ता और वहां से रसिया के लिए फ्लाइट कराई। इसके बाद आरोपियों ने उसे रसिया भिजवा दिया। वहां से दो नंबर में बॉर्डर पार कराया। जहां वह कई दिन जंगलों में रहा। बाद में उसे पुलिस ने पकड़ लिया। 16 मई को रसिया पुलिस ने अदालत में पेश किया। जहां से देश छोड़ने का आदेश हुआ।
जिस पर वह वापस लौट आया। यहां आकर आरोपियों से रुपये वापस मांगे। काफी दबाव बनाने के बाद उन्होंने साढ़े छह लाख रुपये वापस कर दिए। जबकि शेष साढ़े तीन लाख रुपये व पासपोर्ट देने के लिए समय मांगा।

सतीश कुमार ने बताया कि आरोपियों ने बाद में फिर से उसे कनाडा भेजने का झांसा देकर तैयार कर लिया और उसका दूसरा पासपोर्ट बनवाया। इस बार आरोपियों ने साढ़े पांच लाख रुपये लिए और उसे थाईलैंड भिजवा दिया। वहां से मलयेशिया भिजवाया। एक माह तक मलेशिया में रहा। वहां से वापस थाईलैंड भिजवा दिया। जब काफी समय बीत गया तो वहां से अपने ही खर्च पर टिकट कराकर वह वापस लौट आया। उसने आरोपियों से अपने रुपये मांगे, लेकिन आरोपियों ने उसके रुपये देने से मना कर दिया। इस तरह आरोपियों ने उसे दो बार विदेश भेजने का झांसा देकर 18 लाख रुपये ठग लिए। छप्पर थाना प्रभारी प्रमोद कुमार वालिया का कहना है कि मामले में चारों आरोपियों पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

भमोरा। फाईल फोटो अंजली

भमोरा। फाईल फोटो अंजली- फोटो : mathura

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed