फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   16.42 lakhs looted in the name of sending abroad

Yamuna Nagar News: विदेश भेजने के नाम पर 16.42 लाख हड़पे

Tue, 29 Oct 2024 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 29 Oct 2024 01:27 AM IST
विज्ञापन
16.42 lakhs looted in the name of sending abroad
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। बेटे को विदेश भिजवाने के नाम पर फेरूवाला गांव निवासी रवि शेर सिंह से 16 लाख 42 हजार रुपये हड़प लिए। आरोप मोहाली निवासी गुरप्रीत सिंह, उसके भाई हरमिलन, पिता राजपाल व मां ममता पर लगा है। बिलासपुर थाना पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
रवि शेर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके परिवार की मोहाली स्थित खालगुना साहिब गुरुद्वारा में आस्था है। वह अकसर गुरुद्वारा साहिब में आते जाते रहते है। जनवरी 2023 में वहां पर उसकी मुलाकात आरोपी गुरप्रीत सिंह, हरमिलन, राजपाल व ममता के साथ हुई। आरोपियों ने उसे बताया कि वह लोगों को विदेश भेजने का काम करते हैं। उसने आरोपियों की बातों में आकर अपने लड़के दमनप्रीत को विदेश भेजने की बात की।
विज्ञापन

आरोपियों ने उसके लड़के को पुर्तगाल भेजकर काम दिलवाने का झांसा दिया। इसके बाद फरवरी माह में आरोपी उसके घर आए और उसके लड़के को 12 लाख रुपये पुर्तगाल भेजने की बात कही। उसने आरोपियों पर विश्वास करके उन्हें 11 लाख 42 हजार रुपये व लड़के के दस्तावेज दे दिए। आरोपियों ने पैसे लेकर भी उसके लड़के को पुर्तगाल नहीं भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब उसने आरोपियों से बात की तो उन्होंने कहा कि पुर्तगाल का काम नहीं बन रहा है। वह उनको पांच लाख रुपये और दे दो। वह उसके लड़के को कनाडा भेज देंगे। उसने आरोपियों पर विश्वास करके उन्हें पांच लाख रुपये और दे दिए। मगर इसके बाद भी आरोपियों ने उसके लड़के को कनाडा नहीं भेजा। उसने आरोपियों से पैसे वापस मांगे तो जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed