फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   जगाधरी जोन के बहुरेंगे दिन, 14 विकास कार्यों पर खर्च होंगे 1.64 करोड़

जगाधरी जोन के बहुरेंगे दिन, 14 विकास कार्यों पर खर्च होंगे 1.64 करोड़

Sat, 29 Jun 2019 11:17 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jun 2019 11:17 PM IST
विज्ञापन
जगाधरी जोन के बहुरेंगे दिन, 14 विकास कार्यों पर खर्च होंगे 1.64 करोड़
यमुनानगर। ट्विनसिटी को विकसित करने के लिए नगर निगम द्वारा करोड़ों रुपये के विकास कार्य करवाए जा रहे है। कुछ दिनों पहले जहां नगर निगम की ओर से करोड़ों रुपये के विकास कार्यों के टेंडर अलॉट कर वर्क आर्डर किए थे। वहीं अब जगाधरी जोन में होने वाले 14 विकास कार्यों के लिए एक करोड़ 64 लाख रुपये के टेंडर जारी किए गए हैं। इनमें नगर निगम के अंतर्गत आने वाले गांवों के श्मशान घाटों के विकास पर 64 लाख, विभिन्न कॉलोनियों की गलियों व नालियों पर 52.77 लाख व अन्य कार्यों पर 47.31 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। टेंडर लेने वाली कंपनियों व ठेकेदारों को ये कार्य एक माह व तीन माह के भीतर करने होंगे।
विज्ञापन

बॉक्स:
39.31 लाख में बनेगी वार्ड नंबर तीन की गलियां व नालें :
-नगर निगम के वार्ड नंबर तीन में गलियों व नालियों के निर्माण पर 39 लाख 31 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। इसमें आसान वाली गली, काहरान गली, गंगा केसरा गली, पंसारी बाजार, राजा साहिब गली व धर्मपुरा कॉलोनी में गलियों व नालियों को निर्माण किया जाएगा। टेंडर लेने वाली कंपनी या ठेकेदार को तीन माह के अंदर ये काम पूरे करने होंगे।
विज्ञापन

बॉक्स
52.77 लाख से गलियों व नालियों की सुधरेगी हालत :
- वार्ड नंबर चार में गीता भवन मंदिर से भगतपुरा कॉलोनी मोड तक 1.70 लाख रुपये में आरसीसी पाइप सहित नाली का निर्माण।
- 44 लाख रुपये लागत से मनोहर कॉलोनी में नाले को स्लैब डालकर कवर किया जाएगा।
- वार्ड नंबर दो में चार लाख रुपये में शिव मंदिर से मेन गली तक सड़क का निर्माण किया जाएगा।
- उद्यमगढ़ की माजरी गांव में 3.07 लाख रुपये की लागत से चमेला राम के घर से सुरेश के घर तक गली व नाली का निर्माण किया जाएगा।
बॉक्स
श्मशान घाटों पर खर्च होंगे 64 लाख :
- दो लाख रुपये की लागत से तेलीपुरा के श्मशान घाट में महिलाओं के लिए बाथरूम व हैंडपंप लगाया जाएगा।
- गढ़ी बंजारा में श्मशान घाट के विकास पर नौ लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
- 7.61 लाख रुपये में मधुवाला गांव के श्मशान घाट का विकास होगा।
- नाभ गांव में 9.50 लाख रुपये में शेड, बाउंडरी वाल व फर्श का निर्माण किया जाएगा।
- शंकरपुरी कॉलोनी में आठ लाख रुपये की लागत से शंकरपुरी कॉलोनी के श्मशान घाट की बाउंडरी वाल का निर्माण किया जाएगा।
- तेलीपुरा गांव में श्मशान घाट के विकास पर आठ लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
- तेलीमाजरा गांव में श्मशान घाट के विकास पर 9.95 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
- उद्यमगढ़ गांव में श्मशान घाट के विकास पर 9.95 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
बॉक्स
चनेटी के शिवधाम पर खर्च होंगे आठ लाख रुपये :
- गांव चनेटी में आठ लाख रुपये की लागत से शिवधाम की बाउंडरी वाल व कमरे बनाए जाएंगे। जल्द ही इसके लिए टेंडर अलॉट किए जाएंगे। इन कार्यों को पूरा करने के लिए टेंडर वाली कंपनी या ठेकेदार के पास एक माह की लिमिट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
विकास कार्यों का फालोअप करेंगे अधिकारी
मेयर मदन चौहान ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए है कि शहर में जितने भी विकास कार्य हो रहे है। संबंधित अधिकारी उनका फालोअप करे। समय समय पर निरीक्षण करे और अपनी रिपोर्ट तैयार करे। कई बार टेंडर लेने वाली कंपनी व ठेकेदार कार्य में ढील बरतते है और अपने काम को बीच में बंद कर देते है। ऐसे में संबंधित अधिकारी उसके अंडर आने वाले विकास कार्यों का फालोअप करे। इससे शहर में हो रहे विकास कार्यों को गति मिलेगी।

वर्जन
नगर निगम द्वारा यमुनानगर व जगाधरी दोनों जोन समान विकास कार्य करवाए जा रहे है। जहां जो भी समस्या है। उसका समाधान किया जा रहा है। ट्विनसिटी के विकास के लिए हर प्रयास किए जा रहे है। जल्द ही जगाधरी जोन में करोड़ों के विकास कार्य होंगे। इसके लिए टेंडर जारी किए गए है। इन कार्यों में श्मशान घाट, गलियों व नालियों का निर्माण किया जाएगा।
- मदन चौहान, मेयर नगर निगम, यमुनानगर-जगाधरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed