फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   आयु प्रमाण पत्र के कारण नहीं अटकेगी वृद्धा पेंशन, मेडिकल टेस्ट के आधार पर पेंशन देगी सरकार: स्पीकर

आयु प्रमाण पत्र के कारण नहीं अटकेगी वृद्धा पेंशन, मेडिकल टेस्ट के आधार पर पेंशन देगी सरकार: स्पीकर

Fri, 28 Jun 2019 12:07 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2019 12:07 AM IST
विज्ञापन
आयु प्रमाण पत्र के कारण नहीं अटकेगी वृद्धा पेंशन, मेडिकल टेस्ट के आधार पर पेंशन देगी सरकार: स्पीकर
जगाधरी। जिन लोगों की बुढ़ापा पेंशन आयु प्रमाण पत्र के कारण पेंडिंग है, उन लोगों की मेडिकल टेस्ट के आधार पर पेंशन लगाई जाएगी। यह जानकारी विधानसभा स्पीकर कंवर पाल ने दी। स्पीकर ने बताया कि हमारे यहां बुढ़ापा पेंशन के हजारों केस सही आयु प्रमाण पत्र न होने के कारण रुके हुए हैं। जिसके लिए उन्होंने चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री मनोहर लाल से बातचीत की। उसके बाद अब सरकार ने वृद्ध लोगों की सुविधा के लिए सरकारी डाक्टरों की मेडिकल टीम का गठन किया है, जो कि तुरंत प्रभाव से जिला समाज कल्याण अधिकारी यमुनानगर के कार्यालय में एक हफ्ते के लिए तैनात कर दी गई है। इस टीम में हड्डी रोग विशेषज्ञ डाक्टर अनुज मंगला, दंतक सर्जन डाक्टर भुवन स्वरूप पंकज, दंत सर्जन डाक्टर भूपिंद्र सिंह शामिल है। स्पीकर ने बताया कि यह टीम बुधवार का दिन छोड़कर पूरे हफ्ते के लिए पेंशन कार्यालय में तैनात की गई है। जिन वृद्ध लोगों की पेंशन केस आयु प्रमाण पत्र के अभाव में रुक जाते थे, उन सभी पुरुष व महिलाओं को पेंशन कार्यालय पहुंच कर अपना मेडिकल टेस्ट तुरंत करवाने चाहिए। स्पीकर ने बताया कि वर्तमान भाजपा सरकार हर वर्ष बुढ़ापा पेंशन राशि में 200 रुपये बढ़ाती है, उसी का नतीजा है कि 2014 में बुढ़ापा पेंशन 1000 रुपये प्रति माह थी जोकि अब बढ़कर 2000 रुपये प्रति माह हो गई है। भाजपा सरकार पूरी तरह से वृद्ध लोगों के साथ है और वृद्ध लोगों को एक हफ्ते तक मिल रहे इस अवसर का लाभ ज्यादा से ज्यादा संख्या में उठाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed