फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   स्मार्ट एप्स बेवकूफ बना मोबाइल फोन से चुरा रहे अपके फोटो, कॉन्टेक्ट व पर्सनल डाटा

स्मार्ट एप्स बेवकूफ बना मोबाइल फोन से चुरा रहे अपके फोटो, कॉन्टेक्ट व पर्सनल डाटा

Sun, 16 Jun 2019 12:25 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jun 2019 12:25 AM IST
विज्ञापन
स्मार्ट एप्स बेवकूफ बना मोबाइल फोन से चुरा रहे अपके फोटो, कॉन्टेक्ट व पर्सनल डाटा

विज्ञापन
स्मार्टफोन से फोटो लेकर ब्यूटी कैमरा व ब्यूटी एप्स से फोटो खूबसूरत बनाने के शौकिन जरा संभल जाओ, ऐसा न हो कि आप फोटो एडिट करने के चक्कर में किसी जाल में फंस जाए। आपको पता भी है कि आपके फोन से कांटेक्ट, हिस्ट्री, फोटो, एसएमएस, ओटीपी इत्यादि चोरी की जा रहे हैं। जी हां गूगल के प्ले स्टोर पर फ्री में मिलने वाले 29 ब्यूटी कैमरा एप्स यूजर्स के मोबाइल में सेंधमारी कर रहे हैं। स्मार्टफोन से डाटा चोरी कर इसे हैकर्स को बेचा जा रहा है। फोटो का इस्तेमाल पॉर्नोग्राफी के लिए किया जा रहा है। मोबाइल यूजर्स को भी पॉर्नोग्राफिक कंटेंट भेज जाते हैं। अगर आप इन 29 एप में से किसी का इस्तेमाल कर रहे हैं तो आप किसी मुसीबत में फंस सकते हैं। इससे बचने के लिए इन एप्स को आप अपने मोबाइल से तुरंत प्रभाव से हटा दीजिए। वहीं साइबर सिक्योरिटी ने भी गूगल को पत्र लिखकर इन एप्स को प्ले स्टोर से हटाने को कहा है।

गूगल से इन एप्स को हटाने को कहा
सिक्योरिटी फर्म ट्रेंड माइक्रो ने रिपोर्ट की है कि प्लेस्टोर पर 29 ब्यूटी कैमरा एप्स ऐसे हैं जो यूजर्स को पोर्नोग्राफिक कंटेंट भेजते हैं तो वहीं यूजर्स के मोबाइल में सेंधमारी कर उनकी निजी तस्वीरें व महत्वपूर्ण डाटा चुरा लेते हैं। सिक्योरिटी फर्म ने गूगल को प्ले स्टोर से इन एप्स को हटाने के लिए कहा है।
विज्ञापन


विज्ञापन के माध्यम से लगा रहे सेंध
ये एप्स पेड ऑनलाइन पोर्नोग्राफी प्लेयर सेंड करते हैं। जो एप में पॉपअप एड के रुप में आता है। प्ले करने पर कुछ नहीं चलता। ये एप यूजर को फोटो अपलोड करने को कहते हैं। जिसके बाद असली तस्वरी लौटाने के बजाए फेक अपडेट देते हैं। साइबर एक्सपर्ट का कहना है कि ये एप पॉपअप एड से आपके फोन में सेंधमारी कर रहे हैँ। उपयोगकर्ता को पॉनोग्राफी कंटेंट भेज कर फंसाया जाता है और निजी जानकारी हैकर्स तक पहुंचाई जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये एप्स हैं जो चुरा रहे हैं आपका डाटा
प्रो कैमरा ब्यूटी, कार्टून ऑर्ट फोटो, इमोजी कैमरा, ऑटिसट इफेक्ट फिल्टर, ऑर्ट एडिटर, ब्यूटी कैमरा, सेल्फी कैमरा प्रो, हॉरीजोन ब्यूटी कैमरा, सुपर कैमरा, ऑर्ट इफेक्ट फॉर फोटो, अवेसम कार्टून आर्ट, आर्ट फिल्टर फोटो, ऑर्ट फिल्टर फोटो इफेक्ट, कार्टून इफेक्ट, आर्ट इफेक्ट, फोटो एडिटर, वॉलपेपर एचडी, मैजिक आर्ट फिल्डर फोटो एडिटर, फिल आर्ट फोटो एडिटर, आर्ट फिलिप फोटो एडिटिंग, आर्ट फिल्टर, कार्टून आर्ट फोटो, प्रिज्मा फोटो इफेक्ट, कार्टून आर्ट फोटो फिल्टर, आर्ट फिल्टर फोटो एडिटर, पिक्चर, आर्ट इफेक्ट, फोटो आर्ट इफेक्ट, कार्टून फोटो फिल्टर आपके फोन में सेंधमारी कर रहे हैं।

बॉक्स
बिना ओटीपी वाले एप्स हैं फेक
कई ऐसे एप्स हैं जो मोबाइल से डाटा चोरी करते हैं। ऐसे एप्स से चोरी डाटा का इस्तेमाल हैकर्स करते हैं। वे मोबाइल यूजर्स की ईमेल का इस्तेमाल करके बैंक डिटेलस, स्टेटमेंट का प्रयोग करते हैं। बैंक से रुपये निकालने के लिए ओटीपी ई-मेल पर मंगवा लिया जाता है। जिसके बाद यूजर्स को सिर्फ बैंक जाने पर ही पता चल पता है कि उसके खाते से रुपये निकल गए हैं। वहीं फोटो, वीडियो का इस्तेमाल पॉनोग्राफी के लिए भी किया जाता है। लोगों को पॉनोग्राफिक लिंक भेज उन्हें फंसाया जाता है। हमारे साइबर सैल एक्सपर्ट्स का कहना है कि एप डाउनलोड करते समय जिन एप्स से ओटीपी नहीं आता, वह फेक होती हैं। इसे डॉउनलोड न करे। वहीं जो इन 29 में से किसी भी एप का इस्तेमाल कर रहे हैं। वह भी डिलीट कर दें।
सुभाषचंद, डीएसपी हेडक्वार्टर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed