फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   ट्यूबवेल के कमरे के बाहर मिला व्यक्ति का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

ट्यूबवेल के कमरे के बाहर मिला व्यक्ति का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Sat, 15 Jun 2019 12:20 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2019 12:20 AM IST
विज्ञापन
ट्यूबवेल के कमरे के बाहर मिला व्यक्ति का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
गांव ताहरपुर में एक व्यक्ति खेतों में ट्यूबवेल के कमरे के बाहर मृत अवस्था में चारपाई पर पड़ा हुआ मिला। मृतक व्यक्ति के गले में तार का फंदा पड़ा हुआ था। जो बरामदे में लटके तीन सूत के सरिये से बंधा हुआ था। मृतक के परिजनों ने उसकी पत्नी पर हत्या करने का आरोप लगाया है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

ताहरपुर निवासी 45 वर्षीय बॉबी गांव के ही एक किसान के पास मजदूरी करता था। शुक्रवार को दोपहर खेतों में बने ट्यूबवेल के बाहर मृतक व्यक्ति चारपाई पर पड़ा मिला। मौके पर पहुंचे परिजन और ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस के मुताबिक व्यक्ति ने तार से फंदा लगाकर खुदकुशी की है।
विज्ञापन


परिजन बोले, मर्डर को दिया खुदकुशी का रूप :
मौके पर मौजूद परिजन व ग्रामीणों का आरोप है कि मर्डर को खुदकुशी का रूप दिया गया है। मौके के हालात देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि व्यक्ति को मर्डर करने के बाद चारपाई पर लिटाया गया। ग्रामीणों का कहना है कि जिस सरिया पर लटककर खुदकुशी करने का अंदेशा लगाया जा रहा है। वह सरिया मात्र तीन सूत का है और मृतक व्यक्ति का वजन करीब 80 किलोग्राम के करीब है। ग्रामीणों का कहना है कि 3 सूत का सरिया पर 80 किलो वजन टिकाना नामुमकिन है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर तीन सूत के सरिया पर 50 किलोग्राम वजन लटकाया जाए तो आम सी बात है कि वह सरिया नीचे मुड़कर झुक जाएगा। ग्रामीणों का कहना है कि जिस चारपाई के ऊपर मृतक बॉबी की लाश पड़ी मिली उस चारपाई के ऊपर दरी बिछी हुई है। जोकि बिल्कुल सही हालत में है जिसे देख कर ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि चारपाई पर कपड़ा बिछाकर और उसके ऊपर मृतक व्यक्ति को लटकाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गृह क्लेश रहता था पत्नी से था परेशान
ताहरपुर पंच अब्दुल हुसैन ने बताया कि यह व्यक्ति की पहली पत्नी से दो बच्चे थे और जिससे तलाक हो गया था। उसके बाद इसकी दूसरी शादी हुई। जिससे मृतक के पास एक लड़की है। आरोप है कि मृतक इससे पहले भी तीन बार जानलेवा हमला हो चुका है। बॉबी अपनी दूसरी पत्नी से बहुत परेशान रहता था। कुछ दिन पहले उसकी पत्नी छोड़कर चली गई थी। और बोबी अकसर गांव के लोगों से कहता था कि उसको अपनी पत्नी से जान का खतरा है। पंच का आरोप है कि बॉबी खुदकुशी करने वाला नहीं था उसका मर्डर किया गया है। मर्डर के बाद उसको खुदकुशी का रूप दिया गया है।


ततारपुर गांव में मिली डेड बॉडी के मामले में पुलिस ने फिलहाल 174 की कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है इस मामले में आगे छानबीन की जा रही है।
-कंवलजीत, छछरौली थाना प्रभारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed