फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   हटाए गए 11 कच्चे रोडवेज चालकों के समर्थन में आई यूनियनें

हटाए गए 11 कच्चे रोडवेज चालकों के समर्थन में आई यूनियनें

Tue, 28 May 2019 11:32 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 28 May 2019 11:32 PM IST
विज्ञापन
हटाए गए 11 कच्चे रोडवेज चालकों के समर्थन में आई यूनियनें
यमुनानगर। रोडवेज डिपो से हटाए गए 11 कच्चे चालक कर्मचारियों के समर्थन में दूसरी यूनियनें भी आगे आ गईं। यूनियनों ने कर्मचारियों के समर्थन में अपना संघर्ष जारी रखने का फैसला लिया है। मंगलवार को तालमेल कमेटी के आह्वान पर हरियाणा रोडवेज संयुक्त संघर्ष समिति यूनियन ने वर्कशॉप में पहले मीटिंग की। उसके बाद कर्मचारी नारेबाजी करते हुए बस स्टैंड गए। यहां उन्होंने विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। तालमेल कमेटी के डिपो प्रधान रतन सिंह कलानौर व देव सिंह ने कहा कि कर्मचारियों को इस तरह से हटाया जाना गलत है जिसकी सभी कर्मचारी निंदा करते हैं क्योंकि यह कर्मचारी हैं जिन्होंने बुरे वक्त में रोडवेज का साथ दिया। अब इन्हें इस तरह से हटाना ओछी बात है, बल्कि विभाग को इनके कार्य को देखते हुए पक्का किया जाना चाहिए।
विज्ञापन

2016 में लगे थे कर्मचारी
रतन सिंह ने कहा कि यह रोष प्रदर्शन पूरे राज्य में पहले से तय कार्यक्रम के तहत किया गया है। साल 2016 में पार्ट टू के तहत लगे चालकों और पार्ट-वन के तहत लगे कर्मचारियों को परिवहन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव धनपत सिंह ने आचार संहिता के बीच तुगलकी फरमान जारी कर नियमों का उल्लंघन किया है। उन्होंने कहा कि जब विभाग को इन कर्मचारियों की जरूरत थी, तब इनसे काम लिया गया। और अब एक फरमान जारी कर उन्हें हटा दिया गया जोकि गलत है। उन्होंने कहा कि यह चालक पूरी तरह प्रशिक्षित हैं व ईमानदारी से अपना कार्य कर रहे थे। लेकिन मुख्य सचिव ने इन कर्मियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया। इससे कर्मचारियों में गहरा रोष है। उन्होंने सरकार से अपील करते हुए कहा कि इन कर्मचारियों को नियुक्ति तिथि से नियमित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed