फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   राष्ट्रवाद और विकास के आधार पर मिला जनादेश: सीएम

राष्ट्रवाद और विकास के आधार पर मिला जनादेश: सीएम

Sun, 26 May 2019 11:24 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 26 May 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
राष्ट्रवाद और विकास के आधार पर मिला जनादेश: सीएम

विज्ञापन
यमुनानगर। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि राष्ट्रवाद और विकास के आधार पर भाजपा को बड़ा जनादेश मिला है। भाजपा को ऐसा ही जनादेश विधानसभा चुनाव में भी मिलेगा। इस बार भाजपा सभी 90 सीटों पर जीत हासिल करेगी। मुख्यमंत्री रविवार को डीएवी गर्ल्स कॉलेज में योद्धा स्मारक समिति द्वारा आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि 1980 से अब तक करीब 40 सालों में मेरा सबसे ज्यादा समय यमुनानगर में ही बीता है। यहां के लोगों से सरलता और सहजता सीखी, लेकिन रोहतक में जन्म हुआ है, इसलिए कठोर भी हूं। मुख्यमंत्री ने कहा कि बुडिया गांव में बीरबल का स्मारक बनाया जाएगा और उनके किस्सों को भी अंकित किया जाएगा।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल सदस्य एवं प्रचारक इंद्रेश कुमार ने कहा देश के बंटवारे के लिए कांग्रेस और मुस्लिम लीग जिम्मेदार हैं। इसी के चलते तीन करोड़ लोग उजड़ गए और दस लाख कत्ल किए गए। हजारों पूजा स्थल तोड़े गए। इसके जिम्मेदार वहीं हैं, जिन्होंने देश का बंटवारा किया। उन्होंने कहा कि आजादी तो भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु, झांसी की रानी, महाराणा प्रताप शिवाजी, लाला लाजपत राय व तिलक आदि के बलिदानों से मिली है।
विज्ञापन

छह एकड़ में बनेगा पहला इस्कॉन मंदिर
दड़वा गांव में यमुना किनारे छह एकड़ में बनने वाले पहले इस्कॉन मंदिर का मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शिलान्यास किया। मंदिर के अलावा इस पहाड़ी पर योग केन्द्र, पार्क व बच्चों के लिए खेल के मैदान आदि का निर्माण भी होगा। सीएम ने इस तीर्थ के लिए साढ़े छह एकड़ भूमि दान करने वाले कृष्ण भक्त स्वर्गीय बांके बिहारी को नमन किया। उन्होंने कहा कि इस्कॉन के संस्थापक आचार्य शील प्रभुपाद ने लगभग 90 ग्रंथों का अंग्रेजी में अनुवाद कर विश्व में भारतीय संस्कृति का प्रचार व प्रसार किया। उन्होंने कहा कि वह कुरुक्षेत्र को पर्यटक स्थल के रूप में विकसित कर रहे हैं। स्वदेश दर्शन योजना के तहत हरियाणा कृष्णा सर्किट की पहचान की गई है। इस सर्किट के तहत लगभग 175 करोड़ रुपये की लागत से महाभारत युद्ध से जुड़े 134 स्थलों का पर्यटक स्थलों के रूप में विकास होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में ये रहे मौजूद
इस मौके पर स्पीकर कंवरपाल, विधायक घनश्याम दास, श्याम सिंह राणा, चौधरी बलवंत सिंह, खालसा शिक्षण संस्थाओं के संरक्षक व राष्ट्रीय सिख संगत के मुख्य संरक्षक सरदार भूपेंद्र सिंह जौहर, राष्ट्रीय सिख संगत हरियाणा अध्यक्ष हरजीत सिंह मोंगा, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक विजय कुमार, भारतीय चिकित्सा परिषद अध्यक्ष डॉ. ऋषिराज वशिष्ठ, हरियाणा समाज कल्याण बोर्ड अध्यक्षा रोजी मलिक आनंद, मेयर मदन चौहान, सरस्वती विकास बोर्ड उपाध्यक्ष प्रशांत भारद्वाज, विमुक्त व घुमंतू विकास बोर्ड अध्यक्ष डॉ. बलवान सिंह, दिल्ली विश्वविद्यालय में बौद्ध सभ्यता के प्रोफेसर डॉ. कर्मतेज, तिब्बत सरकार की पूर्व गृह मंत्री एवं सांसद गैली डोरमा व जिला मीडिया प्रभारी सुमित गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed