फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   नगर निगम, हेल्थ और डीएफएससी तीनों विभाग करेंगे मंडियों में छापामारी

नगर निगम, हेल्थ और डीएफएससी तीनों विभाग करेंगे मंडियों में छापामारी

Tue, 21 May 2019 11:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 21 May 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
नगर निगम, हेल्थ और डीएफएससी तीनों विभाग करेंगे मंडियों में छापामारी
यमुनानगर। मंडियो से बाजार में पहुंच रहा फ्रूट कितना अच्छा और बेहतर है। इसका खुलासा नगर निगम, हेल्थ और डीएफएससी की रिपोर्ट से होगा। फ्रूट सीजन को देखते हुए तीनों विभागों ने मंडियों में बने गोदामों पर कार्रवाई करने का मूड बनाया है। टीम भी तकरीबन तैयार हो चुकी है। डीसी से परमिशन मिलने के बाद वीरवार या शुक्रवार को यह कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी। इस दौरान मौके से सैंपल भी लिए जाएंगे। चूंकि कुछेक मालिक चंद पैसों के चक्कर में केमिकल युक्त सामान को बेच रहे हैं जिसकी शिकायत हेल्थ विभाग को मिली है। लोगों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए इस बड़ी कार्रवाई को करने का फैसला लिया गया है।
विज्ञापन

बताया गया है कि होने वाली इस बड़ी कार्रवाई के दौरान सैंपल तो लिए जाएंगे, साथ ही भारी जुर्माना भी लगाया जा सकता है। और यह जुर्माना भी मौके पर ही भुगतना होगा। यही नहीं कार्रवाई के दौरान यदि कोई सरकारी कार्य में बाधा करेगा तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी होगी। उधर, विभाग का कहना है कि किसी भी सूरत में लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ नहीं किया जाएगा। कार्रवाई के दौरान किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन

लोगों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए मंडियों में बने गोदामों पर कार्रवाई होगी। इस कार्रवाई में हेल्थ, नगर निगम व डीएफएससी तीनों विभाग एक साथ कार्रवाई करेंगे। शिकायत मिली है कुछ लोग केमिकलयुक्त खाद्य पदार्थ बाजार में बेच रहे हैं। इसलिए कार्रवाई करने का फैसला लिया गया है। डीसी की परमिशन मिलते ही कार्रवाई शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. कुलदीप सिंह, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed