फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   सड़क पर बने गड्ढ़े में गिरने से ट्रैक्टर से उछलकर गिरा युवक, अस्पताल में मौत

सड़क पर बने गड्ढ़े में गिरने से ट्रैक्टर से उछलकर गिरा युवक, अस्पताल में मौत

Sat, 30 Mar 2019 12:35 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 30 Mar 2019 12:35 AM IST
विज्ञापन
सड़क पर बने गड्ढ़े में गिरने से ट्रैक्टर से उछलकर गिरा युवक, अस्पताल में मौत
यमुनानगर। लाक्कड़ भिलपुरा रोड पर लाक्कड़के शिवानंद मंदिर के पास सड़क पर बने गड्ढ़े की वजह से एक युवक की जान चली गई। तेज रफ्तार ट्रैक्टर जब वहां से निकलने लगा तो मडगार्ड पर बैठा युवक उछलकर सड़क पर गिर गया। सिर में गंभीर चोट लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले में आरोपी ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्जकर लिया गया।
विज्ञापन

कन्यावाला के सरपंच सुनील कुमार ने बताया कि उसके गांव का रणजीत सिंह का लड़का सोनू कुमार (24) मेहनत मजदूरी का काम करता था। 26 मार्च को वह सामान लेने के लिए नत्थनपुर बस अड्डा पर आया था। शाम के समय करीब आठ बजे वह वापस अपने घर लौट रहा था। उसके आगे-आगे भीलपुरा निवासी राजेश कुमार अपने ट्रैक्टर ट्रॉली को लेकर अपने गांव भीलपुरा की तरफ जा रहा था। ट्रैक्टर के मडगार्ड पर उनके गांव रणजीत सिंह का लड़का सोनू कुमार भी बैठा हुआ था। राजेश कुमार अपने ट्रैक्टर ट्रॉली को बड़ी लापरवाही से चलाता हुआ जा रहा था। जब वह गांव लाक्कड़ शिवानन्द मंदिर गन्ना सेंटर के सामने पहुंचा तो ट्रैक्टर तेज रफ्तार में होने के एक गड्ढे में गिरने से एकदम उछल गया। उसके देखते-देखते सोनू कुमार ट्रैक्टर से एकदम उछलकर सड़क पर गिरा। सड़क पर सिर लगने से सोनू कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसने ट्रैक्टर चालक व अन्य राहगीरों की मदद से उसे शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। 27 मार्च को उसकी तबीयत बिगड़ती देख डॉक्टर ने उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। वे उसे इलाज के लिए एमएम अस्पताल मुलाना ले गए। लेकिन भर्ती कराने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया। डॉक्टर ने उसकी जांज कर मृत होने की पुष्टि की।
विज्ञापन

नवनिर्मित नेशनल हाइवे पर ट्रैक्टर ट्रॉली और कार की टक्कर, पिता पुत्र घायल :
उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के रामनगर रुड़की निवासी नरेंद्र कुमार ने बताया कि वह ठेकेदारी का काम करता है। 27 मार्च को वह और उसकी लड़का हन्नी अपनी स्विफट कार से पंचकुला गए थे। देर रात वे वहां से अपने घर रूड़की लौट रहे थे। रात करीब 12.17 पर उन्होंने नवनिर्मित नेशनल हाइवे 344 के टोल प्लाजा मिल्क माजरा पर टोल टैक्स कटवाया। टोल टैक्स कटवाकर जब वह नेशनल हाईवे पर कुछ दूर आगे चले तो हाइवे पर बने कट पर जगाधरी की तरफ से तेज गति से आ रहे ट्रैक्टर ट्रॉली चालक गलत दिशा में आकर उनकी कार में सीधी टक्कर मार दी। जिसमें वे घायल हो गया। जबकि उनकी गाड़ी आगे से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। नरेंद्र ने बताया कि उन दोनों बाप बेटों ने सीट बेल्ट लगाई हुई थी। जिससे उन्हें अधिक चोटें नहीं आई। यदि सीट बेल्ट नहीं बांधी होती तो शायद बड़ा हादसा हो सकता था। आसपास के लोगों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उन्हें उपचार दिया गया। पुलिस ने मामले में आरोपी ट्रैक्टर ट्रॉली चालक पर केस दर्जकर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed