फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   सरकार बनते ही किसानों का सारा कर्ज माफ करूंगा: राहुल गांधी

सरकार बनते ही किसानों का सारा कर्ज माफ करूंगा: राहुल गांधी

Sat, 30 Mar 2019 12:35 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 30 Mar 2019 12:35 AM IST
विज्ञापन
सरकार बनते ही किसानों का सारा कर्ज माफ करूंगा: राहुल गांधी
सरकार बनते ही किसानों का सारा कर्ज माफ करूंगा: राहुल गांधी
विज्ञापन

कहा- नरेंद्र मोदी ने आपसे झूठ बोला, मैं झूठ नहीं बोलता
यमुनानगर। यमुनानगर जिले में सुस्त पड़ी कांग्रेस में पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी ने जान फूंक दी। जगाधरी अनाज मंडी में आयोजित राहुल गांधी की जनसभा रैली में बदल गई। जिसे देखकर राहुल गांधी मुस्कुरा उठे और लगातार बीस मिनट पर जमकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जमकर कोसा। बात चौकीदार चोर है से शुरू हुआ और नोटबंदी, जीएसटी, नीरव मोदी से होते हुए राफेल तक पहुंची। राहुल मोदी ने कहा कि हमारे सामने 2019 का चुनाव है, दो विचारधाराओं की लड़ाई है, एक तरफ बीजेपी, आरएसएस, नरेन्द्र मोदी हैं, तो दूसरी तरफ - कांग्रेस पार्टी। नरेन्द्र मोदी ने 5 साल में हरियाणा से, हिंदुस्तान से एक के बाद एक, एक के बाद एक वादे किए। जहां जाते हैं, नफरत फैलाते हैं, बिना नफरत फैलाए नरेन्द्र मोदी कुछ नहीं कह सकते। हरियाणा में किसान दिनभर काम करता है, धूप में काम करता है, 4 बजे उठकर काम करता है, मगर जब किसान सरकार से कर्जा माफी की बात करता है, तो अरुण जेतली कहते हैं, हम नहीं करेंगे, हमारी पॉलिसी नहीं है। इससे पहले वे दोपहर बाद करीब सवा एक बजे हेलीकाप्टर से जगाधरी पहुंचे। जनसभा के बाद रोड शो करते हुए रादौर होते हुए लाडवा पहुंचे। इस दौरान राहुल गांधी ने हाथ हिलाकर लोगों का अभिनंदन किया। वहीं युवाओं में भी सेल्फी लेने की होड़ लगी रही।
इस रैली की सबसे बड़ी बात ये रही कि पूर्व डिप्टी स्पीकर अकरम खान को खुद राहुल गांधी ने कांग्रेस ज्वाइन करवाई। बसपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए अकरम खान का राहुल गांधी और हरियाणा कांग्रेस के तमाम नेताओं ने स्वागत किया। उनके शामिल होने से जिले में यमुनानगर को काफी फायदा होने की उम्मीद मानी जा रही है। क्योंकि उनके पास अपना खुद का पर्सनल वोट बैंक है और कांग्रेस से छिटकर गए मुस्लिम समुदाय के वोट भी एकजुट हो जाएंगे।
विज्ञापन

हरियाणा की कोई बात नहीं
अपने करीब बीस मिनट के भाषण में राहुल गांधी ने हरियाणा के किसी मुद्दे पर कोई बात नहीं की। जाट आरक्षण की बात हो चाहे किसानों की स्थानीय समस्या। दादूपुर नलवी नहर संघर्ष समिति के प्रतिनिधिमंडल ने मिलने का प्रयास किया, उन्हें पत्र भी दिया, लेकिन इस मुद्दे पर भी कोई बात नहीं कही। इसके अलावा किसी भी नेता की कोई तारीफ नहीं की। कुमारी सैलजा को उम्मीद थी कि राहुल गांधी प्रत्याशी के रूप में कोई बात कहेंगे, लेकिन राहुल ने ऐसा नहीं किया। वे केवल नरेंद्र मोदी पर ही बोलते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सैलजा ने मांग रखी तो पोपलर का रेट पूछा
राज्यसभा सांसद कुमारी शैलजा ने यमुनानगर जिले की समस्याओं से राहुल गांधी को अवगत करवाया। शैलजा ने कहा कि यमुनानगर की ऐतहासिक और धार्मिक धरती को चमकाने के लिए कांग्रेस सरकार के समय 25 करोड़ रूपये दिये, लेकिन भाजपा की सरकार उस रुपये को भी इस क्षेत्र में लगाने में नाकाम रही। उन्होंने कहा कि यमुनानगर का इलाका प्लाइवुड उद्योग का देश और पूरी दुनिया में हब माना जाता है लेकिन भाजपा की सरकार ने इस उघोग को नोटबंदी और जीएसटी के माध्यम से करारी चोट पहुंचाने का काम किया है, जिसका नतीजा ये निकला कि इस क्षेत्र के लोगों का उद्योग चौपट हो गया है। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार चाहे दादूपुर नलवी नहर के मुआवजे की बात हो या फिर शुगर मिल में किसानों की बकाया पड़ी राशि की बात हो। इस क्षेत्र के लोगों की निगाहें केवल कांग्रेस पार्टी की तरफ है । इस पर राहुल गांधी ने लोगों से पोपलर के पहले के और अब के रेट पूछे।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डा. अशोक तंवर ने कहा कि राहुल गांधी सिद्धांतों की सियासत करते हैं। वे गरीब, मजदूर, किसान के साथ मजबूती से खड़े हैं। मोदी जी अमीरों के लिए न्याय कर सकते हैं, पर राहुल गांधी तो गरीबों के रखवाले हैं।
कॉ-ऑडिेनशन कमेटी के चेयरमैन व पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के आदेश और हरियाणा प्रभारी गुलाम नबी आजाद के नेतृत्व में चल रही परिवर्तन यात्रा को पूरे हरियाणा में भारी जनसमर्थन मिल रहा है और उस जनसमर्थन को देखते हुए मैं कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को ये विश्वास दिलाता हूं कि हरियाणा की दस की दस लोकसभा सीटों पर कांग्रेस जीत हासिल करने का काम करेगी।


ये रहे मौजूद
पूर्व मंत्री निर्मल सिंह, कैलाशो सैनी, श्याम सुंदर बत्रा, जयपाल सिंह लाली, रोहित दलाल, राजपाल भूखड़ी, भूपेंद्र राणा, सचिन शर्मा, बृजपाल छप्पर, सुरेश कान्हड़ी, राजेश कटारिया, रघुबीर सिंह छिंदा, मोइन खान, जगदीश, गुरदयाल पुरी, दर्शनलाल खेड़ा, अनिल गोयल, राकेश काका, राय सिंह, एडवोकेट साहब सिंह, नरवाल सिंह, जाकिर हुसैन, रविंद्र वागले, काका दादूपुर, नसीम खान, राशिद समेत अंबाला लोकसभा क्षेत्र के काफी संख्या में जनता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed