फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   रंजिशन युवक को डंडों से पीट किया घायल, पांच युवकों के खिलाफ केस दर्ज

रंजिशन युवक को डंडों से पीट किया घायल, पांच युवकों के खिलाफ केस दर्ज

Thu, 28 Mar 2019 12:23 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 28 Mar 2019 12:23 AM IST
विज्ञापन
रंजिशन युवक को डंडों से पीट किया घायल, पांच युवकों के खिलाफ केस दर्ज
रंजिशन युवक को डंडों से पीट किया घायल, पांच युवकों के खिलाफ केस दर्ज
विज्ञापन

यमुनानगर।
गांव मुसींबल में पुरानी रंजिश के चलते कुछ युवकों ने एक युवक पर डंडों से हमला कर घायल कर दिया। पुलिस ने पांच युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
गांव मुसींबल निवासी राहुल ने थाना छप्पर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका कुछ दिन पहले अंकुश व रजत के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। उस समय अन्य लोगों ने समझा कर मामला शांत करवा दिया मगर उसके बाद से आरोपी उससे रंजिश रखने लगे। वह गांव में ही किसी काम से जा रहा था। रास्ते में अंकुश व रजत ने अपने अन्य साथियों संजू, सन्नी व मुकेश के साथ मिलकर उस पर हमला कर दिया। हमले में वह घायल हो गया। मारपीट की आवाज सुनकर जब अन्य लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। उसने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद पांचों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed