{"_id":"5c8e975fbdec2207143e8c15","slug":"155284882312-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक ने मारी बाइक को टक्कर, ढाई माह के बच्चे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक ने मारी बाइक को टक्कर, ढाई माह के बच्चे की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रक ने मारी बाइक को टक्कर, ढाई माह के बच्चे की मौत
खिजराबाद। जगाधरी-पांवटासाहिब नेशनल हाइवे पर हथनीकुंड के नजदीक ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक पर सवार दादी और पोता सड़क पर गिर गए और बाइक चला रहे चालक को भी चोटें आई हैं। महिला की गोद में ढ़ाई माह का बच्चा सड़क पर गिर गया। घायल अवस्था में घायल शिव कुमार और उसकी मां और बच्चे को खिजराबाद के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया और घायल सोना देवी और शिवकुमार को ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। घायल महिला और शिवकुमार को भी गंभीर रूप से चोटें आई जिनको सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। मौके से ट्रक चालक ट्रक लेकर फरार हो गया।
इस तरह से हुआ हादसा
पुलिस को दी शिकायत में भूड़कलां निवासी शिवकुमार ने बताया कि वह अपनी मां और ढाई महीने के पुत्र लवीश के साथ यूपी में काली माता के दर्शन कर वापस अपने घर लौट रहे थे। जब वह हथनीकुंड के पास पहुंचे तो पांवटासाहिब अपने रिश्तेदार के घर जाने के लिए हथनीकुंड मोड पर मुड़ने लगा तो यमुनानगर की ओर से रहे एक ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। लेकिन टक्कर लगने से महिला की गोद में से बच्चा सड़क पर गिर गया, जिससे बच्चे का सिर सड़क में जा लगा। और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलों और बच्चे को खिजराबाद के सरकारी अस्पताल लाया गया जहां से चिकित्सकों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने ढाई महीने के बच्चे लवीश को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में जेकी कार्रवाई शुरू कर दी है।