फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   डबल मर्डर और सुसाइड बनी मिस्ट्री, पुलिस खंगाल रही मृत दंपति की डिटेल

डबल मर्डर और सुसाइड बनी मिस्ट्री, पुलिस खंगाल रही मृत दंपति की डिटेल

Thu, 14 Mar 2019 12:10 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 14 Mar 2019 12:10 AM IST
विज्ञापन
डबल मर्डर और सुसाइड बनी मिस्ट्री, पुलिस खंगाल रही मृत दंपति की डिटेल

विज्ञापन
डबल मर्डर और सुसाइड बनी मिस्ट्री,न कोई गवाह, न सबूत, सीसीटीवी से भी नहीं मिला कोई सुराग
स्टॉफ नर्स ने भी दर्ज नहीं करवाया बयान, कहा-मेरे पास आकर कहा था डर लग रहा है, कुछ समय बाद वापस चली गई थी
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। निजी अस्पताल के स्टाफ क्वार्टर में मृत मिली नर्स, उसके डेढ़ साल के बेटे की हत्या और उसके पति की ट्रेन के नीचे कूदकर सुसाइड करने के मामले की गुत्थी उलझ गई है। पुलिस को न तो कोई गवाह मिल रहा और न ही कोई सबूत हाथ लगा है। अब अस्पताल में कार्यरत अन्य स्टाफ नर्सों ने भी लिखित में बयान देने को लेकर अपने कदम पीछे खींच लिए हैं। जिस स्टाफ नर्स ने कहा था कि रविवार की रात आशा ने उसके कमरे पर रात गुजारी, उसने भी बुधवार को अपना बयान दर्ज नहीं करवाया। अब उसका कहना है कि आशा ने डर लगने की बात कही थी और कुछ घंटे बिताने के बाद अलसुबह वापस अपने रूम पर चली गई थी। वहीं पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी को भी खंगाला, लेकिन वहां से भी आरोपी अनिल के आने-जाने की जानकारी नहीं मिल सकी। जिस पर पुलिस ने अब मृतक आशा और उसके पति की कॉल डिटेल खंगालनी शुरू कर दी है।
बॉक्स
परिजन और स्टाफ सदस्यों के बयान अलग
अस्पताल के स्टाफ सदस्य जहां पति पत्नी के बीच झगड़े की बात कह रहे हैं, वहीं उनके परिजनों का कहना है कि उनके बीच कोई मनमुटाव नहीं था। आशा के भाई ने तो पुलिस के सामने लिखित में ये बयान दिया है कि वे घटना से दो दिन पहले उनके घर आए थे और कोई भी झगड़ा उनके बीच नहीं था। दो अलग-अलग तथ्य सामने आने से पुलिस में पशोपेश में है।
विज्ञापन

बॉक्स
रविवार रात को अनिल चला गया था
एक नर्स ने पुलिस को मौखिक तौर पर बताया था कि रविवार की रात को दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। उसके बाद अनिल घर से चला गया था। अनिल के जाने के बाद आधी रात को आशा उसके पास आई थी और डर लगने की बात कहकर कुछ समय तक उसके कमरे पर ही रुक गई थी। उसके बाद अलसुबह वह अपने कमरे में चली गई थी। सोमवार को पूरा दिन ठीक ठाक बीता, इसी दौरान अनिल भी रुम पर आ गया था। रात को ही उनके कमरे के अंदर ऐसा कुछ हुआ, जिसकी वजह से तीन जिंदगी चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
ये है मामला
अंबाला के हल्दरी गांव निवासी अनिल एक अस्पताल में डायलसिस विभाग में कार्यरत था और इसी अस्पताल में उसकी पत्नी आशा स्टाफ नर्स थी। मंगलवार सुबह उसकी पत्नी और डेढ़ साल का बेटा सार्थक बिस्तर पर मृत हालत में मिले थे। करीब दस बजे अनिल का शव भी केसरी रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक से बरामद हुआ था। चर्चा यही थी कि अनिल ने पहले दोनों की हत्या की और फिर खुद भी सुसाइड कर लिया। इस संबंध में मृतका के भाई ने अपने जीजा पर हत्या की एफआइआर दर्ज करवाई है।

वर्जन
-तमाम पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। सीसीटीवी और कॉल डिटेल भी चैक करेंगे। अभी तक कोई पुख्ता बात सामने नहीं आई है। अस्पताल स्टाफ से भी सम्पर्क में हैं और कोई भी बात सामने आती है तो उसकी गहनता से जांच की जाएगी।
-रतनलाल, एसएचओ, सिटी यमुनानगर थाना
फोटो नंबर 29
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed