फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   खनन माफिया ने खोद डाली यमुना नदी के बांध की जड़े, ताजेवाला व लाल टोपी बांध के टूटने का खतरा बढ़ा

खनन माफिया ने खोद डाली यमुना नदी के बांध की जड़े, ताजेवाला व लाल टोपी बांध के टूटने का खतरा बढ़ा

Tue, 05 Mar 2019 12:08 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 05 Mar 2019 12:08 AM IST
विज्ञापन
खनन माफिया ने खोद डाली यमुना नदी के बांध की जड़े, ताजेवाला व लाल टोपी बांध के टूटने का खतरा बढ़ा

विज्ञापन
खनन माफिया ने खोद डाले बांध, ताजेवाला व लाल टोपी बांध के टूटने का खतरा बढ़ा
बांध के नजदीक खोद डाले 50 फुट तक के गड्ढ़े
डीसी के औचक निरीक्षक में खनन सामग्री से भरे चार डंपर मिले तो जागा सिंचाई विभाग
- ताजेवाला के आरडीएसई बांध व लालटोपी बांध पर अवैध खनन मिलने पर कराई दो एफआईआर
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर/खिजराबाद।
क्षेत्र में खनन माफिया इतना हावी हो चुका है कि यमुना नदी पर बने बांध तक को नहीं छोड़ा। माफिया ने ताजेवाला के आरडीएसई बांध व लालटोपी बांध की जड़े खोद डाली। माफिया ने आरडीएसई बांध के किनारे पश्चिमी दिशा में लगभग 50 फुट के गहरे गड्ढे खोद डाले। वहीं, लाल टोपी बांध के पास खनन कर बांध को नुकसान पहुंचाया। लेकिन सिंचाई विभाग चुप्पी साधे रखा। दो दिन पहले डीसी ने जब औचक निरीक्षण निरीक्षण को तो चार डंपर अवैध माइनिंग में संलिप्त मिले। डीसी ने सिंचाई विभाग को कड़े निर्देश दिए। जिसके बाद विभाग ने खिजराबाद थाने में दो एफआईआर दर्ज करवाई। ताजेवाला बांध पर खनन करने के आरोप में पुलिस ने जहां तीन महिलाओं समेत सात लोगों पर केस दर्ज किया, वहीं लालटोपी बांध के मामले में चार अज्ञात डंफर चालकों पर केस दर्ज किया गया।
बॉक्स
डीसी के औचक निरीक्षण के बाद हरकत में आया सिंचाई विभाग :
दो दिन पहले नवनियुक्त डीसी आमना तस्नीम ने ताजेवाला, हथनीकुंड, लाल टोपी घाट आदि जगहों का औचक निरीक्षण किया। डीसी के औचक निरीक्षण में सिंचाई विभाग के अधिकारी साथ थे। जब डीसी लाल टोपी बांध के नजदीक पहुंची तो उन्हें पत्थरों से भरे चार डंपर निकलते दिखाई दिए। जिस पर डीसी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को तुरंत कार्रवाई करने के आदेश दिए। सिंचाई विभाग को पीछे देख डंपर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गए। इसके बाद पुलिस ने अज्ञात डंपर चालकों पर केस दर्जकर उनके डंपरों का प्रतापनगर थाने में खड़ा करवा दिया। डीसी के औचक निरीक्षण के बाद सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने ताजेवाला आरडीएसई बांध पर अवैध खनन मिला। जिसके बाद सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने बांध के नजदीक अवैध खनन को लेकर खोदी गई जमीन के मालिकों के खिलाफ कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

बॉक्स
पहला केस
बांध की पश्चिम दिशा में खोदे 50 फुट तक के गहरे गड्ढे :
सिंचाई विभाग के एसडीओ धर्मपाल ने प्रतापनगर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि यमुना नदी के ताजेवाला स्थित आरडीएसई बांध के किनारे खनन माफिया ने पश्चिमी दिशा में लगभग 50 फुट के गहरे गड्ढे खोद डाले हैं। जिससे यमुनानदी पर बने आरडीएसई बांध ताजेवाला के टूटने का खतरा बना हुआ है। उन्होंने बताया कि इसके टूटने से काफी जानमाल का नुकसान हो सकता है। पुलिस को दी शिकायत में एसडीओ ने बताया कि उन्होंने इस बारे में स्थानीय लोगों से बात कर जमीन मालिकों का पता किया। जिसमें उन्हें पता चला कि ताजेवाला निवासी सनव्वर की पत्नी नसीम, मुनव्वर की शबाना, इमरान की पत्नी सितारा, इमरान, इसरान, विनोद व राजिंद्र ने अवैध खनन कर यमुना नदी के बांध को नुकसान पहुंचाया है। पुलिस ने मामले में सातों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
दूसरा केस :
दूसरी शिकायत में सिंचाई विभाग के एसडीओ धर्मपाल ने बताया कि यमुना नदी के किनारे पर बने लालटोपी घाट बंध के पास चार डंपर अवैध खनन करते पाए गए। इन डंपरों में बड़ा पत्थर भरा हुआ पाया गया। इनमें क्षमता से अधिक मैटेरियल भरा मिला। इससे यमुना नदी के किनारे बंध को नुकसान पहुंचा है। चारों डंपरों को पकड़कर प्रतापनगर थाने पुलिस को सौंप दिया गया है।
वर्जन
डीसी ने ताजेवाला और हथनीकुंड का औचक निरीक्षण किया था। जिसमें ताजेवाला में हो रहे अवैध खनन पर उन्होंने कार्रवाई के आदेश दिए थे। इन्हीं आदेशों की पालना करते हुए सिंचाई विभाग द्वारा ताजेवाला में हो रहे अवैध खनन में जमीन मालिकों का पता करके उनके खिलाफ शिकायत दी है।

- धर्मपाल, एसएचओ, सिंचाई विभाग।
ने बताया कि
वर्जन
जल्द होगी गिरफ्तारी :
प्रतापनगर पुलिस ने तीन महिलाओं सहित सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। दूसरे मामले में चार अज्ञात डंफर चालकों पर केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही दोनों मामलों के आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
- नवीन सिंधू, एसएचओ, थाना प्रतापनगर।
फोटो : 38 व 39
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed