फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   आंगनवाड़ी वर्कर्स व हेल्पर्स की हड़ताल जारी, फूंका विभाग का पुतला

आंगनवाड़ी वर्कर्स व हेल्पर्स की हड़ताल जारी, फूंका विभाग का पुतला

Thu, 28 Feb 2019 12:11 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 28 Feb 2019 12:11 AM IST
विज्ञापन
आंगनवाड़ी वर्कर्स व हेल्पर्स की हड़ताल जारी, फूंका विभाग का पुतला

विज्ञापन
आंगनबाड़ी वर्कर्स व हेल्पर्स की हड़ताल जारी, फूंका विभाग का पुतला
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। आठ फरवरी से धरने पर बैठी आंगनबाड़ी वर्कर्स व हेल्पर्स यूनियन की हड़ताल बुधवार को भी जारी रही। बुधवार को वर्कर्स ने धरनास्थल पर विभाग के खिलाफ नारेबाजी कर मातम मनाया। इसके बाद विभाग का पुतला फूंक रोष जताया।

प्रदर्शन की अध्यक्षता यूनियन प्रधान रेखा सैनी ने की। प्रधान रेखा सैनी व जिला सचिव मिनाक्षी शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री ने 11 सितंबर को सीधे प्रसारण में आंगनबाड़ी वर्कर्स का प्रतिमाह के मानदेय में 1500 व हेल्पर्स के 750 रुपये वृद्धि करने की बात की थी। इसका लाभ कर्मियों को अक्टूबर से दिया जाना था, लेकिन पांच माह बाद भी जिले की वर्कर्स व हेल्पर्स को न तो बढ़ा मानदेय मिल पाया है। इसके साथ सरकार द्वारा मानी हुई 12 मांगों को पूरा न करने के विरोध में सीटू संबंधित आंगनबाड़ी वर्कर्स यूनियन ने हड़ताल जारी रखी। उनके आंदोलन को आम आदमी पार्टी का भी समर्थन मिला। प्रदर्शन में सुनीता, वीना धीमान, कैमो, सुरजीत कौर, सुरेंद्र कौर,अंजु, प्रेमलता, किरण, सुरेशो, धीमा और सीटू के साथी जरनैल सिंह सांगवान, रोशनलाल,विरेंद्र राणा, राजबीर, सोबन सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

फोटो : 19
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed