फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   कमजोर पड़ने लगी एनएचएम कर्मियों की हड़ताल, नौकरी जाने के डर से 12 काम पर लौटे

कमजोर पड़ने लगी एनएचएम कर्मियों की हड़ताल, नौकरी जाने के डर से 12 काम पर लौटे

Tue, 26 Feb 2019 12:19 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 26 Feb 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
कमजोर पड़ने लगी एनएचएम कर्मियों की हड़ताल, नौकरी जाने के डर से 12 काम पर लौटे

विज्ञापन
कमजोर पड़ने लगी एनएचएम कर्मियों की हड़ताल, नौकरी जाने के डर से 12 काम पर लौटे
19 एनएचएम कर्मियों को टर्मिनेट करने के दिए जा चुके है नोट
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। स्वास्थ्य विभाग द्वारा कर्मचारियों को टर्मिनेट नोटिस व नई भर्ती करने की चेतावनी का असर अब एनएचएम कर्मियों की हड़ताल पर दिखने लगा है। अब हड़ताल कमजोर पड़ने लगी है। नौकरी चले जाने के डर से 12 कर्मचारी काम पर लौट आए। बाकी के भी आने की उम्मीद है। सीएमओ की तरफ से अब तक 19 कर्मियों को टर्मिनेट नोटिस और 40 को मंगलवार को दिए जाएंगे। बुधवार को विभाग हर हाल में नई भर्ती प्रक्रिया शुरू कर देगा। ऐसे में हड़ताली कर्मचारियों के पास अब मंगलवार तक का समय है। बता दें 20 दिन से एनएचएम कर्मी हड़ताल कर सिविल अस्पताल में धरने पर बैठे हैं। जोकि मांग पूरी होने तक हड़ताल जारी रखने का फैसला किए हुए है। जबकि विभाग ने उनकी मांगों को पूरा करने से साफ मना कर दिया है।

बॉक्स
कागजी कार्रवाई तैयार, बुधवार को शुरू होगी नई भर्ती प्रक्रिया
बार-बार चेतावनी देने के बाद भी एनएचएम कर्मियों के काम पर लौटने से मना करने पर अब विभाग पूरी तरह से सख्त हो चुका है। विभाग ने नई भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के लिए पूरी कागजी कार्रवाई तैयार कर ली है। बुधवार यह कार्य शुरू हो जाएगा। जिला प्रधान अमित गुर्जर का कहना है कि जब विभिन्न राज्य कर्मचारियों को सेवा सुरक्षा का लाभ दे दिया है और जम्मू-कश्मीर में भी नियमितकरण की घोषणा सरकार की ओर से कर दी गई है। ऐसे में प्रदेश सरकार भी कर्मचारियों को राहत दें और तुरंत प्रभाव से रेगुलर करने का काम किया जाएं। उन्होंने कहा कि वे जॉब की सिक्योरिटी चाहते हैं। कर्मचारी पिछले 15 साल से काम कर रहे हैं। वे चाहते हैं कि जब तब एनएचएम है, तब तक उनकी सेवाएं समाप्त न की जाएं।
विज्ञापन

बॉक्स
हड़ताल पर शुरू हुई सियासत
20 दिन से चल रही एनएचएम कर्मियों की हड़ताल पर अब सियासत शुरू हो गई। आप के समर्थन देने के बाद अब कांग्रेस के नेता भी समर्थन देने के लिए पहुंचना शुरू हो चुके हैं। सोमवार को साढ़ौरा के पूर्व विधायक राजपाल भूखड़ी अपने समर्थकों के साथ हड़ताल का समर्थन करने पहुंचे। यहां उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के सत्ता में आते ही एनएचएम कर्मचारियों को पक्का किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
19 एनएचएम कर्मियों को ट्रमिनेट नोटिस दिए जा चुके हैं और 40 को मंगलवार को दिए जाएंगे। हड़ताल से 12 कर्मचारी दोबारा से काम पर लौट आए हैं। और बुधवार को नई भर्ती प्रक्रिया शुरू हो जाएगी इसके लिए पूरी कागजी कार्रवाई तैयार कर ली गई है।
-डॉ. कुलदीप सिंह, सीएमओ।
फोटो-49
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed