फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   एसएचओ को फोन करके बोला-मैं सुसाइड कर रहा हूं, पुलिस पहुंची तो खुद पर और पुलिसकर्मियों पर पेट्रोल डालकर आग लगाने का प्रयास

एसएचओ को फोन करके बोला-मैं सुसाइड कर रहा हूं, पुलिस पहुंची तो खुद पर और पुलिसकर्मियों पर पेट्रोल डालकर आग लगाने का प्रयास

Sat, 23 Feb 2019 11:56 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 23 Feb 2019 11:56 PM IST
विज्ञापन
एसएचओ को फोन करके बोला-मैं सुसाइड कर रहा हूं, पुलिस पहुंची तो खुद पर और पुलिसकर्मियों पर पेट्रोल डालकर आग लगाने का प्रयास

विज्ञापन
एसएचओ को फोन करके बोला- मैं सुसाइड कर रहा हूं, पुलिस पहुंची तो खुद पर और पुलिसकर्मियों पर पेट्रोल डालकर आग लगाने का प्रयास
बिलासपुर में एक व्यक्ति का हाइटेक ड्रामा, पुलिसकर्मियों का कहना-मुश्किल से बच गए, आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुर। आधी रात को एसएचओ के पास एक व्यक्ति ने कॉल किया और बोला कि मैं आग लगाकर सुसाइड कर रहा हूं। पहले तो पुलिस ने उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन जब वह बार-बार फोन करने लगा तो एसएचओ ने पीसीआर की गाड़ी मौके पर भेजी। वहां पुलिस को देखते ही देवेंद्र शर्मा नाम के शख्स ने खुद पर और पुलिसकर्मियों पर पेट्रोल छिड़क दिया और आग लगाने के लिए जेब से माचिस निकाली। संयोग से तिल्ली नहीं जली। जिस पर पुलिसकर्मियों ने किसी तरह से उसे काबू में कर लिया। पुलिसकर्मियों ने आरोपी को पकड़ कर मामला दर्ज किया। पुलिस के मुताबिक वह नशे में था और उसने सुसाइड करने का कोई कारण भी नहीं बताया। उसका क्षेत्र में स्टोन क्रशर बताया जा रहा है, जिसे उसने ठेके पर दे रखा है।
एएसआई जगदीप कुमार, एचसी मनीष कुमार ने अपने उच्चाधिकारियों को दी शिकायत में बताया कि देवेंद्र शर्मा नाम एक शख्स बार बार फोन करके धमकी दे रहा था कि मैंने अपनी गाड़ी पर पेट्रोल छिड़क दिया है और वह गांव भट्टुवाला के समीप खड़ा है। मौके पर उसने कहा कि मेरे पास आओगे तो मैं खुद को आग लगा दूंगा और तुम्हें भी जला दूंगा। पूछताछ में आरोपी की पहचान जिला कैथल के नानक पुर कालोनी निवासी देवेंद्र शर्मा के रूप में हुई। पुलिस ने देवेंद्र के खिलाफ पुलिस पर पेट्रोल डाल कर जान से मारने की धमकी, सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि रात लगभग डेढ़ बजे देवेंद्र नाम के व्यक्ति ने कई बार फोन किए। पुलिस मौके पर पहुंची तो उसने मुलाजिमों पर पेट्रोल डालकर जलाने की कोशिश की। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed