फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   विवाहिता की मौत पर परिजनों ने किया हंगामा, पूर्व पार्षद समेत चार पर दहेज प्रताड़ना करने का आरोप

विवाहिता की मौत पर परिजनों ने किया हंगामा, पूर्व पार्षद समेत चार पर दहेज प्रताड़ना करने का आरोप

Sat, 23 Feb 2019 11:56 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 23 Feb 2019 11:56 PM IST
विज्ञापन
विवाहिता की मौत पर परिजनों ने किया हंगामा, पूर्व पार्षद समेत चार पर दहेज प्रताड़ना करने का आरोप
पूर्व विधायक रामप्रसाद की पौत्र वधू की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
विज्ञापन

विवाहिता की मौत पर परिजनों ने किया हंगामा, पूर्व पार्षद समेत चार पर दहेज प्रताड़ना करने का आरोप

यमुनानगर।
पूर्व विधायक रामप्रसाद की पौत्र वधू की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सुबह वह अपने बिस्तर पर मृत पाई गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल में भिजवाया। वहीं जानकारी मिलते ही मृतका पिता व अन्य परिजन यमुनानगर पहुंचे। उन्होंने अस्पताल परिसर में हंगामा किया और ससुरालवालों को भला-बुरा कहा और उनके साथ धक्का मुक्की की। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने बीच बचाव किया। परिजनों का आरोप था कि सुलेखा के ससुराल वाले उसे प्रताड़ित करते रहते थे। इन्होंने ही उनकी बेटी को मारा है। किसी तरह से पुलिस ने मामले को शांत करवाया। मृतका के पिता की शिकायत पर सिटी थाना पुलिस ने पति समेत चार के खिलाफ मामला दर्ज किया है। उसके बाद पोस्टमार्टम करवाकर शव को परिजनों को सौंप दिया।
बॉक्स
2012 में हुई थी रविकांत से शादी
गांव बिंजल निवासी 30 वर्षीय सुलेखा उर्फ महक की शादी 2012 में महावीर कॉलोनी निवासी रविकांत के साथ हुई थी। सुलेखा जगाधरी प्राइवेट अस्पताल में नौकरी करती थी। जबकि उसका पति रविकांत गाड़ियों की फाइनेंस करने वाली कंपनी में काम करता था। सुलेखा शाम को करीब साढ़े 6 बजे घर पर आई और रात को साढ़े 11 बजे खाना खाकर अपने कमरे में सोने चली गई। सुबह जब नहीं उठी, तो परिजन उसे शहर के गाबा अस्पताल में ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसकी सूचना थाना शहर यमुनानगर पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। शव का पोस्टमार्टम डॉक्टरों के पैनल के द्वारा किया गया।
विज्ञापन

बॉक्स
दहेज के लिए करते थे बेटी को तंग
मृतका के पिता जयप्रकाश व मां केला का आरोप है कि उन्होंने सुलेखा की शादी में जरूरत का सारा सामान दिया था। जिससे उसके ससुराल वाले संतुष्ट नहीं थे। कई बार उन्होंने बेटी के कहने पर ससुराल वालों की डिमांड को पूरा भी किया, फिर वे सुरेखा को दहेज के लिए तंग करते रहते थे। कई बार उनकी बेटी के लिए मारपीट भी की गई। यहां तक कई बार ससुराल वालों को समझाया भी गया। लेकिन फिर वे उससे प्रताड़ित करते रहते थे। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोगों ने दहेज के कारण बेटी को प्रताड़ित करके मार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
सभी आरोप गलत, हम जांच के लिए तैयार हैं
मृतका के ससुर पूर्व पार्षद प्रदीप कुमार का कहना है कि उनके परिवार पर जो आरोप लगाए गए हैं वह बिल्कुल गलत है और हम हर जांच के लिए तैयार हैं। सुलेखा करीब साढ़े 6 बजे ड्यूटी से आई और रात को सब सामान्य था और घर में किसी प्रकार का कोई झगड़ा नहीं हुआ। करीब साढ़े 11 बजे उसका बेटा रविकांत व सुलेखा सोने के लिए अपने कमरे में चले गए। सुबह जब वह नहीं उठी, तो रविकांत ने परिजनों को बताया। जिसके बाद वह उसे अस्पताल में लेकर गए। लेकिन यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

वर्जन
-मृतका के पति की शिकायत पर उसके ससुर प्रदीप कुमार, पति रविकांत, देवर ललित व सास सुनीला देवी के खिलाफ एफआइआर दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चल सकेगा कि उसकी मौत की असल वजह क्या रहा। उसके बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।- नवीन सिंधु, एसएचओ, सिटी यमुनानगर थाना
फोटो- 15 से 18
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed