{"_id":"5c704019bdec222bf4529850","slug":"155086041518-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनएचएम कर्मियों के समर्थन में सड़कों पर उतरी आप, स्वास्थ्य विभाग का फूंका पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनएचएम कर्मियों के समर्थन में सड़कों पर उतरी आप, स्वास्थ्य विभाग का फूंका पुतला
विज्ञापन

आंगनबाड़ी व नगर पालिका कर्मचारियों ने भी मांगों को लेकर की नारेबाजी
यमुनानगर। मांगों को लेकर हड़ताल पर बैठे एनएचएम कर्मियों के समर्थन में शुक्रवार को सड़कों पर उतर आई। पार्टी कार्यकर्त्ता दोपहर डेढ़ बजे जगाधरी अनाज मंडी गेट पर एकजुट हुए। आधा घंटे तक नारेबाजी करने के बाद पुराना नेशनल हाईवे-73 पर आकर स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ के पुतला फूंका। इसके बाद वे नारेबाजी करते हुए लघु सचिवालय में पहुंचे। यहां उन्होंने नायब तहसीलदार को एक ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष डॉ. राजेश सैनी ने बताया कि 18 दिन से एनएचएम कर्मी अपनी जायज मांगों को लेकर हड़ताल पर बैैठे हैं, लेकिन उनकी तरफ कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि एनएचएम कर्मचारियों को पक्का, समान काम-समान वेतन, कर्मचारियों को सातवां वेतन आयोग लागू किया जाए, कर्मियों की वेतन विसंगतियां दूर की जाए मांगे पूरी की जाए। डॉ. सैनी ने चेताते हुए कहा कि यदि एनएचएम कर्मियों की मांगों को दस दिन के भीतर पूरा नहीं किया गया तो आम आदमी पार्टी बड़ा आंदोलन करेगी। इस मौके पर दिलीप, दिनेश शर्मा, अनिल प्रजापति, नरेश कंबोज, सुभाष कंबोज, राज कुमार कंबोज, जसविंदर सिंह, ऋषि पाल गुर्जर, योगेश शेट्टी, सूरजभान, कौशल, हरविंद्र सिंह, रजनीश, बख्शी, देवेंद्र अलग, सतीश कुमार, ज्ञानचंद, बाल किशन सैनी, शैंकी कश्यप, विजय कुमार आदि मौजूद रहे।
बॉक्स
आंगनबाड़ी वर्करों ने भी की नारेबाजी
जगाधरी अनाज मंडी गेट के सामने दरी बिछाकर धरने पर बैठी आंगनबाड़ी वर्करों ने शुक्रवार को भी अपना धरना जारी रखा। इस दौरान कर्मचारियों ने जमकर नारेबाजी की। मंच का संचालन मीनाक्षी शर्मा ने किया। जिला प्रधान रेखा सैनी ने कहा कि मांगों को लेकर वे कई दिन से कामकाज छोड़ धरने पर बैठी हैं लेकिन उनकी तरफ कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मांगों को लेकर वर्करों की हड़ताल 23 फरवरी तक जारी रहेगी। 24 फरवरी को रोहतक में राज्यव्यापी आंदोलन की घोषणा होगी। और 25 फरवरी को दिल्ली संसद के सामने रोष प्रदर्शन किया जाएगा, जिसमें भारी संख्या में वर्कर्स पहुंचेगी।
बॉक्स
नगरपालिका कर्मचारी संघ ने भी की बैठक
उधर, मांगों को लेकर ही नगर पालिका कर्मचारी संघ के बैनर तले नगर निगम में बने कार्यालय में उप प्रधान रोहताश की अध्यक्षता में हुई। सचिव प्रवेश परोचा व रोहताश ने संयुक्त रूप से कहा कि मांगें पूरी न होने पर कर्मचारियों में गहरा रोष है। अधिकारियों को मांगों के बारे में कई बार अवगत करवाया जा चुका है लेकिन अनदेखी की जा रही है। चेताते हुए कहा कि यदि उनकी मांगों को तय समय के अनुसार पूरा नहीं किया गया तो कर्मचारी वर्ग सड़क पर आने के लिए मजबूर हो जाएगा। इस मौके पर जरनैल सिंह, मांगे राम, सोरण, महीपाल सोडे, राजकुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
फोटो-16 से 18 तक