फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   घर की बेकार चीजों को फैंकने की बजाय रीसाइकिल करें

घर की बेकार चीजों को फैंकने की बजाय रीसाइकिल करें

Sat, 23 Feb 2019 12:01 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 23 Feb 2019 12:01 AM IST
विज्ञापन
घर की बेकार चीजों को फैंकने की बजाय रीसाइकिल करें

विज्ञापन
सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट विषय पर तीन दिवसीय कार्यशाला का समापन
जगाधरी। हिंदू गर्ल्स कॉलेज में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट विषय पर चल रही तीन दिवसीय कार्यशाला का शुक्रवार को समापन हो गया। इसमें 150 से ज्यादा छात्राओं ने शिरकत की। उच्चतर शिक्षा निदेशालय की तरफ से आयोजित कार्यशाला में देशभर से आएं विशेषज्ञों ने सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के टिप्स दिए। मुख्य वक्ता प्रो. राजेश धनखड़ ने कहा कि कंपनियों से निकलने वाले कूड़े और घर की बेकार चीजों को इधर-उधर फेंकने से पर्यावरण को भारी नुकसान पहुंचता है। इसकी रोकथाम के लिए रिसाइकल करने की प्रक्रिया अपनाई जानी चाहिए। ताकि इसे दोबारा किसी दूसरे रूप में प्रयोग में लाया जा सके। वेस्ट मैनेजमेंट पर्यावरण प्रबंधन एवं संरक्षण का ही एक महत्वपूर्ण बिंदु है।
पंजाबी यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ के प्रो.डीके धवन ने कहा कि घरों, शहरों व फैक्टरियों से निकलने वाले कूड़े का सही तरीके से प्रबंधन न हो पाना एक बड़ी समस्या है। हर देश इसकी समस्या से ग्रसित है। लाख प्रयास के बाद भी इस क्षेत्र में उतना काम नहीं हो पा रहा, जितनी जरूरत है।
विज्ञापन

वीसी शोभित यूनिवर्सिटी के प्रो. डीवी राय ने कहा कि केंद्र सरकार के स्वच्छता अभियान कार्यक्रम सहित कई एनजीओ इस समस्या से निजात पाने में लगे हैं। इसके लिए वे घर-घर जाकर कूड़ा एकत्र कर रहे हैं। इस कूड़े में जो कुछ ज्वलनशील है उससे एनर्जी तथा जो सड़ने वाला है, उससे वर्मी कंपोस्ट तैयार किया जा रहा है। आज भी लोग जागरूकता के अभाव में कंडम अथवा अपशिष्ट जहां-तहां फेंक देते हैं। इसलिए जागरूकता होनी जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर बच्चों को पीपीटी डाक्यूमेंटरी दिखाई गई और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। साथ ही कुछ छात्राओं को कई बड़ी कंपनियों की वेस्ट मैनेजमेंट की जानकारी दी गई। इस दौरान कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. भीम सिंह दहिया, सुलभ इंटरनेशनल के उपप्रधान डॉ. एके शर्मा, डॉ. रजनी कपूर, वीनू गोयल, डॉ. गीता शर्मा, मोनिका खुराना, डॉ. सुरूचि चौधरी, सोनिया शर्मा, डॉ. अकिंता, डॉ. नितिका आदि मौजूद रहे।
फोटो नंबर 05, 06
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed