फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   नाकामियां छिपाने के लिए विधानसभा सत्र छोटा किया गया- अभय चौटाला

नाकामियां छिपाने के लिए विधानसभा सत्र छोटा किया गया- अभय चौटाला

Sat, 23 Feb 2019 12:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 23 Feb 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
नाकामियां छिपाने के लिए विधानसभा सत्र छोटा किया गया- अभय चौटाला
नाकामियां छिपाने के लिए विधानसभा सत्र को किया छोटा : अभय चौटाला
विज्ञापन

रादौर। अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए सरकार ने विधानसभा का सत्र छोटा कर दिया है जिसके कारण प्रदेश के विधायक विधानसभा में अपने मुद्दों को नहीं उठा पाए है। इसके लिए भाजपा सरकार जिम्मेवार है। ये कहना है नेता प्रतिपक्ष अभय सिंह चौटाला का। वे शुक्रवार को रादौर में एक शादी समारोह में शिरकत करने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि पांच दिन के विधानसभा सत्र में प्रदेश के 90 विधायकों को अपनी बात कहने का मौका तक नहीं मिलेगा। ऐसे में विधायक किस प्रकार अपने क्षेत्र के मुद्दों व समस्याओं को उठा सकता है। उन्होंने कहा कि सरकार हर मोर्चे पर फेल हो चुकी है। किसानों की हितैषी होने का दावा किया गया था, लेकिन खाद, बिजली, डीजल, नहरी पानी व दवाइयों के दाम आसमान छू रहे हैं। जिससे किसानों की कमर टूट रही है। किसानों के ट्रैक्टर व कृषि यंत्रों के दाम बढ़ाकर सरकार ने किसान विरोधी होने का सबूत दिया है। किसान अपने आप को ठगा महसूस कर रहा है। मुख्यमंत्री सबका साथ सबका विकास करने की बात कहते है। जबकि प्रदेश में विकास ढूंढने से भी नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता चुनाव के लिए तैयार रहे और अपने आप को इस कदर मजबूत करें कि पूर्ण बहुमत से इनेलो की सरकार बनाई जा सकें। इस मौके पर इनेलो नेता सुभाष खुर्दबन व कर्मवीर समेत काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed